
Vikrant Massey The Sabarmati Report: एक्टर विक्रांत मैसी ने बताया कि सोशल मीडिया पर मिली आलोचना और ट्रोलिंग का उनकी मेन्टल और इमोशनल हेल्थ पर गहरा असर पड़ा था. हाल ही में वह शेखर सुमन के टॉक शो में पहुंचे, जहां उन्होंने फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ (The Sabarmati Report) की रिलीज के बाद मिले ट्रॉल्लिंग, धमकियों और अपनी निजी जानकारी लीक होने के एक्सपीरियंस शेयर किया. उस समय उनका बेटा सिर्फ छह महीने का था, जिससे यह दौर उनके लिए और भी मुश्किल बन गया था.
The Sabarmati Report Propaganda Film-फिल्म को प्रोपेगेंडा बताया
विक्रांत ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी विवाद हुआ और कई लोगों ने इसे “प्रोपेगैंडा” बताया. उन्होंने कहा कि फिल्म पर उन्हें गर्व है, लेकिन इसके बाद उन्हें लगातार गालियां मिलीं. उनका व्हाट्सएप नंबर और कार का नंबर भी सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया, जिसके कारण उन्हें खुलेआम धमकियां मिलने लगीं.
उन्होंने बताया कि उस समय वह एक नए पिता बने थे और उनका बेटा सिर्फ छह महीने का था. इस वजह से इन घटनाओं का उन पर गहरा असर पड़ा. हालांकि, समय के साथ उन्होंने खुद को संभाला और समझा कि ऐसे लोगों की बातों को ज्यादा महत्व नहीं देना चाहिए. उन्होंने कहा कि अब उनके लिए सबसे ज्यादा मायने उनके परिवार और अपने लोगों की जिम्मेदारी रखती है.
About The Sabarmati Report Film: द साबरमती रिपोर्ट’ के बारे में
‘द साबरमती रिपोर्ट’ 2024 में रिलीज हुई हिंदी पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म है. इसका निर्देशन धीरज सरना ने किया है. फिल्म में विक्रांत मैसी, राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा मुख्य भूमिकाओं में हैं. इसकी कहानी 27 फरवरी 2002 को गुजरात के गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस में आग लगने की घटना से प्रेरित है, जिसमें 59 लोगों की मौत हुई थी. यह फिल्म 15 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.
<a href="
Vikrant Massey said that after The Sabarmati Report movie, his WhatsApp number and even his car details were leaked online.
He revealed that people even knew his car's number, color, and the route he used.
The actor said all this negativity took a serious toll on his mental… pic.twitter.com/3MoL4bckWv
— Amit Kumar Sindhi (@AMIT_GUJJU) August 14, 2026
“>
फिल्म की कहानी पत्रकार समर कुमार (विक्रांत मैसी) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें गोधरा ट्रेन हादसे की रिपोर्टिंग के लिए भेजा जाता है. कई साल बाद पत्रकार अमृता गिल (राशि खन्ना) को उनकी पुरानी रिपोर्ट मिलती है और वह इस मामले की सच्चाई जानने के लिए समर के साथ जांच शुरू करती हैं.
Vikrant Massey Work Front: विक्रांत मैसी वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो ‘मुसाफिर कैफे’ के पहले सीजन को अच्छी प्रतिक्रिया मिलने के बाद नेटफ्लिक्स (Netflix) ने इसे दूसरे सीजन के लिए भी मंजूरी दे दी है. नए सीजन में विक्रांत एक बार फिर चंदर के किरदार में दिखाई देंगे. उनके साथ वेदिका पिंटो, महिमा मकवाना, सिद्धार्थ, अनुभा फतेहपुरिया, लवलीन मिश्रा और सादिया सिद्दीकी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी. फिलहाल शो की शूटिंग जारी है और पहले सीजन के अंत के बाद दर्शकों को दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार है.
यह भी पढ़ें: Vikrant Massey : अभिनेता ने स्वीकारा हिंदी नहीं अंग्रेजी नोवेल्स है उनकी पसंद
The post लीक हुआ वॉट्सऐप नंबर, आने लगीं धमकियां, जब Vikrant Massey को इस फिल्म के लिए झेलनी पड़ी थी मानसिक प्रताड़ना appeared first on Prabhat Khabar.


