Urmila Matondker Ram Gopal Varma Wedding: बॉलीवुड में ऐसे में कई किस्से, कई राज और कई कहानियां जिनके बारे में सालों से चर्चे हैं लेकिन उनकी हकीकत क्या है सिर्फ वो सेलेब्स की जानते हैं। ऐसे ही एक कहानी जुड़ी है अभिनेत्री उर्मिला मातोंडर से। बताया जाता है कि उर्मिला की पर्सनल लाइफ में वो दौर भी आया जब वो सिर्फ और सिर्फ सीक्रेट वाइफ बनकर रह गई थीं।

उर्मिला मातोंडकर की शादी
उर्मिला मातोंडर और मोहसिन अख्तर मीर की शादी और तलाक के बारे में हर कोई जानता है लेकिन रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि इससे पहले भी उर्मिला एक शादी कर चुकी थी। लेकिन तब उन्हें प्यार के बदले प्यार नहीं प्यार के बदले सजा मिली थी। दरअसल, ये शादी उर्मिला ने चोरी छिपे की थी और इसी कारण उन्हें कभी वहां अपना हक नहीं मिला।
मंदिर में रचाई थी शादी
सीनियर जर्नालिस्ट ज्योति वेंकटेश ने दावा किया है कि उर्मिला मातोंडकर और राम गोपाल वर्मा ने सीक्रेट शादी की थी। ये शादी आंध्र प्रदेश के एक मंदिर में चोरीछिपे सात फेरे लेकर की गई थी। उस समय दोनों एक दूसरे के प्यार में पागल थे और उर्मिला अपने करियर के पीक पर भी पहुंच चुकी थीं।
उर्मिला मातोंडकर का रिएक्शन
ज्योति वेंकटेश ने सिद्धार्थ कनन के इंटरव्यू में बताया, चिरंजीवी को उर्मिला मातोंडकर और राम गोपाल वर्मा की शादी की जानकारी थी। फिल्म जेंटलमैन के सेट पर चिरंजीवी ने ही ज्योति को उर्मिला मातोंडकर और राम गोपाल वर्मा की शादी के बारे में बताया। उर्मिला मातोंडकर और राम गोपाल वर्मा की शादी की बात सुनकर ज्योति ने चिरंजीवी से सबूत मांगा था। उस दौरान चिंजीवी ने उस पंडित का नंबर तक दे दिया था जिसने उन दोनों की शादी करवाई थी।
करियर के पीक पर थी उर्मिला मातोंडकर
ज्योति वेंकटेश ने बताया कि उर्मिला मातोंडकर और राम गोपाल वर्मा ने उस समय एक दूसरे के प्यार में पागल थे। हालांकि उर्मिला मातोंडकर उस समय बॉलीवुड का बड़ा नाम बन चुकी थीं। दोनों अपा रिश्ता जमाने से छिपाना चाहते थे। ये बात सुने के बादज्योति वेंकटेश ने उर्मिला मातोंडकर को फोन घुमया था। जब उनसे शादी का सवाल पूछा गया तो वो रोने लगीं। उर्मिला मातोंडकर ने कहा कि वो ऐसी खबर कैसे छाप सकती हैं।
राम गोपाल वर्मा ने रिएक्ट करने से किया इंकार
उर्मिला मातोंडकर ने ज्योति से कहा था कि वो उनको तब से जानती हैं जब से करियर शुरू हुआ है। राम गोपाल वर्मा ने इस बारे में ज्योति से बात करने से ही मना कर दिया था। इससे साफ हो गया कि दोनों कुछ तो छिपा रहे हैं। माना जाता है कि उर्मिला मातोंडकर, राम गोपाल वर्मा के साथ लीगल शादी करना चाहती थीं। हालांकि राम गोपाल वर्मा जमाने के सामने उर्मिला मातोंडकर को अपनी पत्नी नहीं बनाना चाहते थे। यही वजह है जो उर्मिला मातोंडकर ने राम गोपाल वर्मा को छोड़ दिया।




