MP News: इंदौर में रेलवे पटरी के पास मिला 55 वर्षीय व्यक्ति का शव, चेहरे पर चाकू के निशान; हत्या की आशंका

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में रविवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब गंगा नगर इलाके में रेलवे पटरी के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर बाणगंगा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू की।

चेहरे पर चाकू से वार किए जाने के निशान मिले

मृतक की पहचान श्रीराम राजपूत, उम्र करीब 55 वर्ष, के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, श्रीराम राजपूत एक रेस्टोरेंट में काम करते थे। पुलिस के अनुसार, उनके चेहरे पर चाकू से वार किए जाने के निशान मिले हैं, जिससे प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, हत्या के पीछे की वास्तविक वजह फिलहाल सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि पूरी घटना रविवार शाम की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि मृतक के बारे में और घटना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की जा सके।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि श्रीराम राजपूत आखिरी बार किन लोगों के साथ देखे गए थे और रविवार शाम वह गंगा नगर रेलवे पटरी के पास किस वजह से पहुंचे थे। इसके साथ ही पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस को उम्मीद है कि सीसीटीवी फुटेज के जरिए मृतक की गतिविधियों और उसके संपर्क में आए लोगों के बारे में अहम सुराग मिल सकते हैं। फिलहाल, पुलिस हत्या के कारणों और वारदात में शामिल आरोपियों का पता लगाने में जुटी हुई है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट के बाद मौत की परिस्थितियों को लेकर स्थिति और स्पष्ट होने की संभावना है। पुलिस आसपास के लोगों और मृतक के परिचितों से भी पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें-  MP: जब कलेक्टर बोले- ‘चलिए चलकर देखते हैं…’ फिर खुद बाइक चलाकर एसपी को बैठाया पीछे, बदहाल सड़क का लिया जायजा

रेलवे पटरी के पास शव मिलने की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। अब पुलिस की जांच इस बात पर टिकी है कि श्रीराम राजपूत की हत्या किसने और क्यों की। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई है।

Source link
#News #इदर #म #रलव #पटर #क #पस #मल #वरषय #वयकत #क #शव #चहर #पर #चक #क #नशन #हतय #क #आशक

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *