Khamaria OFK Factory Blast | Worker Injured During Gunpowder Filling

Khamaria OFK Factory Blast | Worker Injured During Gunpowder Filling

हादसा फैक्ट्री के फीलिंग-2 सेक्शन में हुआ।

जबलपुर की ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया में एक कर्मचारी का हाथ झुलस गया। उसे फैक्ट्री हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा फैक्ट्री के फीलिंग-2 सेक्शन में हुआ।

.

साथी कर्मचारी शिवेंद्र रजक ने बताया कि वासुदेव राम खोखे में बारूद भर रहा था। इसी दौरान चिंगारी निकलने से उसका हाथ झुलस गया।

देखिए, तीन तस्वीरें…

Khamaria OFK Factory Blast | Worker Injured During Gunpowder Filling

घायल वासुदेव को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे में वासुदेव राम का हाथ झुलसा है।

हादसे में वासुदेव राम का हाथ झुलसा है।

साथी कर्मचारियों का आरोप है कि फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है।

साथी कर्मचारियों का आरोप है कि फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है।

घायल की हालत खतरे से बाहर

फैक्ट्री के जनसंपर्क अधिकारी अविनाश शंकर ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 10 बजे वासुदेव राम बम के लिए ट्रेसर से संबंधित काम कर रहे थे। इसी दौरान चिंगारी निकलने से उसका बायां हाथ झुलस गया। मामले की जांच के लिए बोर्ड ऑफ इंक्वारी बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि वासुदेव की हालत खतरे से बाहर है।

ये खबर भी पढ़ें…

जबलपुर की ऑर्डनेंस फैक्ट्री में ब्लास्ट, दो कर्मचारियों की मौत

जबलपुर की ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया (OFK) में भीषण ब्लास्ट हो गया। इसमें दो कर्मचारियों की मौत हो गई। 10 से ज्यादा झुलस गए हैं। दो की हालत नाजुक है। ब्लास्ट फैक्ट्री के एफ-6 सेक्शन की बिल्डिंग नंबर 200 में हुआ। पढ़ें पूरी खबर…

Source link
#Khamaria #OFK #Factory #Blast #Worker #Injured #Gunpowder #Filling

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *