![]()
संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के पावन उपलक्ष्य में आज राजधानी भोपाल के रवीन्द्र भवन में ‘संत रविदास सामाजिक समरसता संकल्प सम्मेलन’ का आयोजन किया जा रहा है। इस राज्य स्तरीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, विधायक प्रदीप लारिया और बड़ी संख्या में संत समाज एवं संत रविदास जी के अनुयायी शामिल हो रहे हैं। भोपाल में निकली कलश यात्रा मुख्य सम्मेलन से पहले भोपाल में कलश यात्रा निकाली गई। इस पावन अवसर पर प्राचीन संत रविदास मंदिर (डी-सेक्टर, बरखेड़ा, भेल, भोपाल) में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी एवं समरसता संकल्प कलश का विधि-विधान से श्रद्धापूर्वक पूजन और आरती कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। इस यात्रा में संतों का रथ, पारंपरिक बैंड-बाजे, ढोल, बग्गी, ऊंट, घोड़े और महिला मंडल के साथ हजारों की संख्या में सनातन धर्मप्रेमी और संत जी के अनुयायी शामिल हुए। यह भव्य कलश यात्रा भोपाल के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई पुष्पवर्षा के बीच रवीन्द्र भवन पहुंची, जहां मुख्य सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। वाराणसी से शुरु हुई है यात्रा इस अभियान की पृष्ठभूमि बेहद खास है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में देश और प्रदेश स्तर पर यह ‘समरसता संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। इस यात्रा के लिए वाराणसी (उत्तर प्रदेश) स्थित संत रविदास जी की जन्मस्थली ‘सीर गोवर्धनपुर’ से पवित्र मिट्टी (रज) और पावन जल लेकर यह समरसता संकल्प कलश भोपाल पहुंचा है। लगभग 1100 किलोमीटर की लंबी दूरी तय कर सिंगरौली के रास्ते मध्य प्रदेश में प्रवेश करने वाली इस पावन माटी और कलश का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया।
Source link
#भपल #म #सत #रवदस #समजक #समरसत #सकलप #सममलन #सएम #और #बजप #परदशधयकष #हग #शमल #रजधन #म #नकल #पवतर #कलश #यतर #Bhopal #News

