Batwara 1947 Day 5 Box Office Collection Tuesday Sunny Deol Preity Zinta Sabana Azmi – Entertainment News: Amar Ujala

Batwara 1947 Day 5 Box Office Collection Tuesday Sunny Deol Preity Zinta Sabana Azmi – Entertainment News: Amar Ujala

सनी देओल ने फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का प्रमोशन जोर-शोर से किया था लेकिन सिनेमाघरों में दर्शकों ने इसे बड़ी ठंडी प्रतिक्रिया दी। फिल्म कमाई के मामले में भी कमजोर साबित हाे रही है। इसके बजाय इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ ज्यादा अच्छा कलेक्शन कर रही है। जानिए मंगलवार को यानी रिलीज के पांचवें दिन ‘बंटवारा 1947’ के खाते में कितने रुपये जमा हुए। 





Batwara 1947 Day 5 Box office Collection Tuesday Sunny Deol Preity Zinta Sabana Azmi

फिल्म ‘बंटवारा 1947’
– फोटो : सोशल मीडिया


पांचवें दिन ‘बंटवारा 1947’ ने कितना कमाया? 

  • सैकनिल्क के मुताबिक पांचवें फिल्म ‘बंटवारा 1947’ ने 98 लाख रुपये कमाए हैं। यह फिल्म का शुरुआती कलेक्शन है। 
  • सनी की फिल्म ने चौथे दिन 2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 
  • इस फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 29.48 करोड़ रुपये हो चुका है। 
  • राजकुमार संतोषी निर्देशित इस फिल्म में सनी देओल के प्रीति जिंटा, शबाना आजमी जैसे कलाकार नजर आए।  


Batwara 1947 Day 5 Box office Collection Tuesday Sunny Deol Preity Zinta Sabana Azmi

फिल्म ‘आवारापन 2’
– फोटो : एक्स (ट्विटर)


‘आवारापन 2’ के आगे पस्त हुई सनी की फिल्म 

  • नितिन कक्कड़ निर्देशित फिल्म ‘आवारापन 2’ की कमाई की बात करें तो इसने पांचवें दिन 4.32 करोड़ रुपये कमाए हैं। यह इसका शुरुआती कलेक्शन है। 
  • इमरान हाशमी की फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 95.32 करोड़ रुपये हो चुका है। यह फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली है।
  • जबकि ‘बंटवारा 1947’ अब तक पचास करोड़ रुपये की कुल कमाई तक नहीं कर पाई है। 


Batwara 1947 Day 5 Box office Collection Tuesday Sunny Deol Preity Zinta Sabana Azmi

फिल्म ‘बंटवारा 1947’
– फोटो : एक्स (ट्विटर)


क्या है ‘बंटवारा 1947’ फिल्म की कहानी?

‘बंटवारा 1947’ एक भावुक करने वाली कहानी है। यह भारत के बंटवारे के दर्द और उससे जुड़े इंसानी जज्बातों को करीब से दिखाती है। फिल्म मुश्किल हालात में भी प्यार, हिम्मत, त्याग और कभी हार न मानने वाले जज्बे की कहानी कहती है। 


Source link
#Batwara #Day #Box #Office #Collection #Tuesday #Sunny #Deol #Preity #Zinta #Sabana #Azmi #Entertainment #News #Amar #Ujala

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *