भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद ने ग्रैंड शतरंज टूर के तहत खेले जा रहे सिंकफील्ड कप के छठे दौर में अमेरिका के ग्रैंडमास्टर लेवोन अरोनियन के खिलाफ बाजी ड्रॉ खेली। इस परिणाम के साथ प्रज्ञानंद 3.5 अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। टूर्नामेंट में अब केवल तीन दौर बाकी हैं। अमेरिका के वेस्ली सो चार अंकों के साथ शीर्ष पर हैं। 4,75,000 डॉलर की पुरस्कार राशि वाले इस टूर्नामेंट में पांच मुकाबलों में से केवल एक का नतीजा निकला। सो ने फ्रांस के मैक्सिम वाचियर-लाग्रेव के साथ अंक बांटे।
Source link
#Grand #Chess #Tourपरजञनद #न #छठ #दर #म #अरनयन #स #डर #खल #अक #क #सथ #सयकत #दसर #सथन #पर #कयम #Indias #Praggnanandhaa #Draw #Levon #Aronian #Sinquefield #Cup #Part #Grand #Chess #Tour



