निगम मुख्यालय में हुई महापौर परिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। तय हुआ कि अवैध कालोनियों में स्थित संपत्ति का भी संपत्तिकर खाता खोला जाए।

HighLights
- इंदौरवासियों के लिए राहत और सौगात
- MIC की बैठक में कई प्रस्तावों पर मुहर
- अतिक्रमण करने वालों को राहत नहीं
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। निगम मुख्यालय में हुई महापौर परिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। तय हुआ कि अवैध कालोनियों में स्थित संपत्ति का भी संपत्तिकर खाता खोला जाए। सरकारी और निगम की जमीन पर अतिक्रमण करने वालों के खाते खोलने का प्रस्ताव भी बैठक में आया था, लेकिन इसे महापौर परिषद सदस्यों ने एकमत से वापस कर दिया।
कनाड़िया रोड से खजराना मंदिर तक लिंक रोड को मंजूरी
70 नए गेंट्री गेट बनाने और इन्हें विज्ञापन के लिए एजेंसी को सौंपने का निर्णय भी बैठक में लिया गया। इसके साथ-साथ नामांतरण प्रक्रिया सरल बनाने, कनाडिया रोड से खजराना मंदिर तक लिंक रोड बनाने, अन्नपूर्णा तालाब के पास स्ट्रीट फूड हब विकसित करने सहित कई प्रस्ताव स्वीकृत हुए।
बैठक करीब साढ़े तीन घंटे चली
महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में महापौर परिषद के सभी सदस्य शामिल हुए। बैठक करीब साढ़े तीन घंटे चली। बैठक में निर्णय लिया गया कि अवैध कालोनियों में स्थित निजी संपत्तियों के स्वामित्व संबंधी पूर्ण दस्तावेज होने पर ऐसी संपत्ति का खाता खोला जाएगा। निगम को इससे अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हो सकेगा। शासकीय या निगम की जमीन पर यह सुविधा नहीं मिलेगी।
यह भी पढ़ें- भोपाल में 3500 टैक्सियों की हड़ताल से हाहाकार, ऐप पर 5 गुना तक बढ़ा किराया, ऑटो चालकों ने की मनमानी वसूली
ये भी हुए निर्णय
- संपत्तियों के नामांतरण की प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाने के लिए एसओपी तैयार की जाएगी।
- विश्राम बाग परिसर में निर्माणाधीन स्वीमिंग पूल को निर्माण के बाद पीपीपी मोड पर संचालन और संधारन के लिए दिया जाएगा।
- फूटी कोठी फ्लाइओवर के नीचे उपलब्ध रिक्त भूमि पर भी स्मार्ट हब विकसित करने, उसके संचालन और संधारण को पीपीपी माडल पर देने की स्वीकृति दी गई।
- देवगुराड़िया में 60 टीपीडी नारियल निपटान अपशिष्ट प्रसंस्करण संयंत्र की स्थापना, परीक्षण और कमीशनिंग के लिए एजेंसी चयन को भी मंजूरी दी गई।
- पलासिया चौराहा को सीएसआर के तहत गोद देकर यहां ‘आई लव इंदौर’ के साथ ‘अखंड भारत’ थीम आधारित स्मारक स्थापित किया जाएगा।
- राजकुमार ब्रिज के पास प्लेटफार्म 5 और 6 के सामने चंद्रयान प्रतिकृति के शेष निर्माण, सुंदरीकरण और संधारण का काम भी सीएसआर के तहत करवाया जाएगा।
- कनाडिया रोड से खजराना मंदिर तक लिंक रोड की स्वीकृति
- महत्वपूर्ण मार्गों को जोड़ने की दिशा में कनाडिया रोड से खजराना मंदिर तक लिंक रोड निर्माण को मंजूरी दी गई। निगम के मुताबिक इससे क्षेत्र में आवागमन को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
- सुभाष नगर और वल्लभ नगर मार्केट में नए मार्केट के निर्माण की दिशा में भी निगम कार्रवाई करेगा।
- नगर निगम अन्नपूर्णा तालाब के पास सराफा की तर्ज पर स्ट्रीट फूड हब विकसित करेगा।
- अनंत चतुर्दशी पर नगर निगम परंपरानुसार झांकी निकालेगा। बैठक में इसके लिए अनुदान स्वीकृत किया गया। इंदौर की मिलों को झांकी निर्माण के लिए अंशदान देने का भी निर्णय लिया गया।
- गणेशोत्सव विसर्जन चल समारोह में शामिल अखाड़ों को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि 15 हजार से बढ़ाकर 21 हजार रुपये की गई।
- 70 नए गेंट्री गेट निर्माण कर इनके 10 वर्षों के विज्ञापन अधिकार देने के लिए आनलाइन निविदा बुलवाने का निर्णय लिया गया।
- कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में कैमरा शुल्क, मूवी कैमरा शुल्क और व्यावसायिक फोटोग्राफरों के शुल्क में वृद्धि को भी मंजूरी दी गई। निर्णय लिया गया कि जू का प्रवेश शुल्क नहीं बढ़ाया जाएगा।
- मस्टर श्रमिकों को कलेक्टर इंदौर द्वारा निर्धारित नवीन दर के अनुसार पारिश्रमिक दिए जाने की स्वीकृति दी गई। कर्मचारी यूनियन की मांगों से संबंधित प्रस्ताव शासन को भेजने का भी निर्णय लिया गया।
- ग्रीष्मकाल में पर्याप्त जल उपलब्ध कराने के लिए संपवेल पर क्लोरीनेटर सहित अन्य आवश्यक संयंत्र लगाने पर भी सहमति बनी।
- मालवा मिल सामुदायिक भवन की आठ दुकानों के विक्रय के प्रस्ताव को स्वीकृत किया गया।
Source link
#इदर #म #बनग #नए #गटर #गट #कनडय #स #खजरन #मदर #तक #बनग #लक #रड #नमतरण #परकरय #हग #आसन #MIC #बठक #म #कई #परसतव #पर #महर


