![]()
नईगढ़ी में एक किशोरी से गैंगरेप और उसका अबॉर्शन (गर्भपात) कराने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने तीनों को जबलपुर से पकड़ा और बुधवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। यह घटना नईगढ़ी थाना इलाके की है। पुलिस के मुताबिक, मई के महीने में बच्ची एक शादी के कार्यक्रम में शामिल होने नईगढ़ी आई थी। उसी दौरान आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए और उसके साथ रेप किया। धमकी के डर से चुप रही पीड़ित आरोपियों ने किशोरी को जान से मारने की धमकी दी थी, जिसकी वजह से उसने घर वालों को कुछ नहीं बताया। कुछ समय बाद जब लड़की के शरीर में बदलाव दिखने लगे, तो परिजन ने उससे पूछताछ की। तब उसने पूरी आपबीती बताई। जबलपुर ले जाकर कराया अबॉर्शन पूछताछ में पता चला कि किशोरी प्रेग्नेंट हो गई थी। एक आरोपी उसे जबलपुर ले गया और वहां उसका अबॉर्शन करा दिया। पीड़िता के घर वालों ने 12 अगस्त को जबलपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। मामला नईगढ़ी थाने पहुंचने पर पुलिस ने जांच शुरू की। नईगढ़ी थाना प्रभारी गोविंद तिवारी ने बताया कि दो आरोपियों पर गैंगरेप और तीसरे पर अबॉर्शन कराने का केस दर्ज किया गया है।
Source link
#बचच #स #गगरप #गरभपत #ममल #म #तन #गरफतर #जबलपर #स #पकडए #यवक #शद #समरह #स #लडक #क #सथ #ल #गए #थ #Mauganj #News

