Doping:एशियाई खेलों की चैंपियन हेप्टाथलीट स्वप्ना बर्मन डोप जांच में पॉजिटिव, अस्थायी रूप से किया गया निलंबित – Former Asian Games Gold-winning Hepthahlete Swapna Barman Provisionally Suspended After Positive Dope Test

Doping:एशियाई खेलों की चैंपियन हेप्टाथलीट स्वप्ना बर्मन डोप जांच में पॉजिटिव, अस्थायी रूप से किया गया निलंबित – Former Asian Games Gold-winning Hepthahlete Swapna Barman Provisionally Suspended After Positive Dope Test

एशियाई खेल 2018 की स्वर्ण पदक विजेता हेप्टाथलीट स्वप्ना बर्मन को प्रतिबंधित पदार्थ के लिए पॉजिटिव पाए जाने के बाद राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। 29 वर्षीय स्वप्ना प्रतिबंधित एनाबॉलिक-एंड्रोजेनिक स्टेरॉयड बोल्डेनॉन के सेवन के लिए पॉजिटिव पाई गई हैं। उनका नाम नाडा की अस्थायी रूप से निलंबित खिलाड़ियों की हालिया सूची में शामिल है।




एशियाड में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय हेप्टाथलीट


स्वप्ना एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय हेप्टाथलीट थीं। उन्होंने 2018 जकार्ता एशियाड में शीर्ष स्थान हासिल कर यह उपलब्धि दर्ज की थी। उन्होंने इसी महीने की शुरुआत में संन्यास की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि चोटों से जूझता उनका शरीर अब प्रतियोगिताओं की कठिन चुनौतियों को सहन करने में सक्षम नहीं है। पूर्व एशियाई चैंपियन स्वप्ना ने 2016 के ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया था।

Source link
#Dopingएशयई #खल #क #चपयन #हपटथलट #सवपन #बरमन #डप #जच #म #पजटव #असथय #रप #स #कय #गय #नलबत #Asian #Games #Goldwinning #Hepthahlete #Swapna #Barman #Provisionally #Suspended #Positive #Dope #Test

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *