Awarapan 2 Vs Batwara 1947 Box Office Collection Day 7 Know Total Earnings In Week One – Entertainment News: Amar Ujala

Awarapan 2 Vs Batwara 1947 Box Office Collection Day 7 Know Total Earnings In Week One – Entertainment News: Amar Ujala

सिनेमाघरों में इन दिनों बॉलीवुड फिल्में लगी हुईं हैं। ‘आवारापन 2’ ने जहां एक हफ्ते में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। वहीं ‘बटवारा 1947’ एक हफ्ते में 50 करोड़ भी नहीं नहीं कमा पाई है। इस बीच ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही है।




Awarapan 2 VS Batwara 1947 box office Collection day 7 know total earnings in week one

आवारापन 2 मूवी रिव्यू
– फोटो : अमर उजाला


एक हफ्ते में कितनी हुई ‘आवारापन 2’ की कमाई?

‘आवारापन 2’ ने ओपनिंग डे पर 22 करोड़ रुपये से खाता खोला था। दूसरे दिन इसने 33.75 करोड़ रुपये कमाए। तीसरे दिन इसने 26 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। चौथे दिन इसने 9.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। पांचवें दिन इसने बॉक्स ऑफिस पर 9.75 करोड़ रुपये कमाए। छठे दिन इसने 6.75 करोड़ रुपये जुटाए। सातवें दिन इसने 6 करोड़ रुपये कमाए। ‘आवारापन 2’ का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 113.50 करोड़ रुपये हो चुका है।

‘बंटवारा 1947’ को क्यों नहीं मिल रहे थे निवेशक? निर्देशक ने बताई वजह; सनी देओल के रोल से जुड़ा है मामला


Awarapan 2 VS Batwara 1947 box office Collection day 7 know total earnings in week one

आवारापन 2 मूवी रिव्यू
– फोटो : अमर उजाला


‘आवारापन 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

  • ‘आवारापन 2’ ने अब तक वर्ल्डवाइड 153.59 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
  • इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की अदाकारी वाली फिल्म ‘आवारापन 2’ के निर्देशक नितिन कक्कड़ हैं। 
  • इसमें शबाना आजमी भी अहम भूमिका में हैं। 
  • इमरान हाशमी ने इसमें शिवम के किरदार में वापसी की है।
  • यह फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई ‘आवारापन’ की सीक्वल है।

इमरान हाशमी की सबसे कमाऊ फिल्म बनी ‘आवारापन 2’

फिल्म ‘आवारापन 2’ इमरान हाशमी के करियर की सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्म बन चुकी है। इसने उनकी कई हिट फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।


Awarapan 2 VS Batwara 1947 box office Collection day 7 know total earnings in week one

बंटवारा 1947 टीजर
– फोटो : सोशल मीडिया


‘बंटवारा 1947’ ने कितना कमाया?

सनी देओल, शबाना आजमी, करण देओल, प्रीति जिंटा और अली फजल जैसे सितारों से सजी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ से बहुत उम्मीदें थीं। मगर, इस फिल्म की कमाई का आलम यह है कि अभी तक यह टोटल 50 करोड़ रुपये भी नहीं जुटा पाई है।

शुरू में इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला। इसके बाद इसकी कमाई घटती गई।

  • पहले दिन इसने 5.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
  • दूसरे दिन इसने 13.50 करोड़ रुपये कमाए।
  • तीसरे दिन यानी रविवार को इसकी कमाई 7.25 करोड़ रुपये रही।
  • चौथे दिन ‘बंटवारा 1947’ का कारोबार दो करोड़ रुपये रहा।
  • पांचवें दिन इसने 2.25 करोड़ रुपये जुटाए।
  • छठे दिन इसने 1.40 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
  • सातवें दिन इस फिल्म ने 1.35 करोड़ रुपये कमाए हैं।
  • ‘बंटवारा 1947’ का कुल कलेक्शन 33.60 करोड़ रुपये हो चुका है।


Awarapan 2 VS Batwara 1947 box office Collection day 7 know total earnings in week one

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’
– फोटो : सोशल मीडिया


‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ की कमाई

हॉलीवुड फिल्म ‘स्पाइडर मैन 4’ की कमाई भी अब घटने लगी है। इस फिल्म का कलेक्शन 450 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है। 22वें दिन यानी गुरुवार को ‘स्पाइडर मैन 4’ ने 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की। 20वें दिन इसने 1.95 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का टोटल कलेक्शन 475.40 करोड़ रुपये हो चुका है।


Source link
#Awarapan #Batwara #Box #Office #Collection #Day #Total #Earnings #Week #Entertainment #News #Amar #Ujala

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *