Updates:बंगलूरू में आईआईएस के छात्र ने खुदकुशी की; ऑनलाइन गेमिंग फ्राड में 100 बैंक खाते फ्रीज, 30 लाख जब्त – National Updates 22 Aug Bengaluru Suicide Ed Raids 100 Bank Account North East West South Politics Crime News

Updates:बंगलूरू में आईआईएस के छात्र ने खुदकुशी की; ऑनलाइन गेमिंग फ्राड में 100 बैंक खाते फ्रीज, 30 लाख जब्त – National Updates 22 Aug Bengaluru Suicide Ed Raids 100 Bank Account North East West South Politics Crime News

देश के प्रतिष्ठित संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (आईआईएस) के इंजीनियरिंग एक छात्र ने कैंपस में स्थित अपने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। 22 वर्षीय गोपाल नामक छात्र पश्चिम बंगाल का रहने वाला था। पुलिस ने बताया कि यह मामला बृहस्पतिवार सुबह सामने आया जब हॉस्टल में रहने वाले उसके साथी उसके कमरे में गए। छात्र छत के पंखे से लटका हुआ मिला। मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने यह कदम उठाने के लिए निजी कारणों का जिक्र किया है। पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है।





ऑनलाइन गेमिंग फ्राड में 100 बैंक खाते फ्रीज, 30 लाख जब्त


प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी में धांधली कर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक बड़े नेटवर्क पर शिकंजा कसा है। मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत केंद्रीय एजेंसी ने 100 से अधिक बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है और 30.30 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं। यह कार्रवाई 18 अगस्त को नागपुर, गोंदिया और अहमदाबाद में 12 ठिकानों पर की गई छापेमारी के बाद सामने आई है। जांच के दौरान जांच एजेंसी ने लगभग 5 करोड़ रुपये के म्यूचुअल फंड व शेयर फ्रीज किए, दो बैंक लॉकर सील किए और 1.70 करोड़ रुपये मूल्य की तीन लग्जरी गाड़ियां जब्त कीं। इसके अलावा 16.50 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों से जुड़े अहम दस्तावेज, 11 मोबाइल फोन और एक लैपटॉप भी बरामद किया गया है। इस संबंध में नागपुर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले में पीड़ित से 58.42 करोड़ रुपये ठग लिए गए थे।

Source link
#Updatesबगलर #म #आईआईएस #क #छतर #न #खदकश #कऑनलइन #गमग #फरड #म #बक #खत #फरज #लख #जबत #National #Updates #Aug #Bengaluru #Suicide #Raids #Bank #Account #North #East #West #South #Politics #Crime #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *