सोशल मीडिया पर करीना कपूर का एक वीडियो सामने आने के बाद लोग कयास लगाने लगे कि एक्ट्रेस अपने तीसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं। सबा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लोगों से किसी की निजी जिंदगी को लेकर बिना वजह अनुमान न लगाने की अपील की। उन्होंने करीना की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह जिम से निकलते हुए नजर आ रही हैं।
हर कोई दूसरा मतलब क्यों निकाल रहा है?
करीना की तस्वीर शेयर करते हुए सबा ने लिखा कि सिर्फ किसी के एक अलग एंगल से दिखने या बाल ठीक न होने का मतलब यह नहीं है कि लोग अपनी तरफ से कोई बड़ी बात मान लें।
उन्होंने कहा कि करीना एयरपोर्ट से भी बिल्कुल फिट और स्टाइलिश नजर आई थीं और अब जिम से बाहर निकलती हुई दिख रही हैं। बस इतनी सी बात है।
सबा ने अपनी बहन और एक्ट्रेस सोहा अली खान को लेकर भी मजेदार बात कही। उन्होंने बताया कि वह काफी समय से सोहा को दूसरा बच्चा करने के लिए मनाने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन उनकी बात नहीं बनी।
सबा ने मजाकिया अंदाज में लिखा, ‘मैं अपनी बहन को दूसरे बच्चे के लिए मनाती रही हूं… काश ये बात सच होती। ये बात कहने के लिए वो मुझे मार डालेगी।’


