Sara Ali Khan Paparazzi Fight in Mumbai

Sara Ali Khan Paparazzi Fight in Mumbai


4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
Sara Ali Khan Paparazzi Fight in Mumbai

सारा अली खान शुक्रवार को स्पॉट होने के दौरान ब्लैक फॉर्मल ब्लेजर पहने नजर आईं।

सारा अली खान शुक्रवार को स्पॉट हुईं। इसी दौरान वो पोज दे रही थीं, तभी उनके सामने दो पैपराजी फोटोग्राफर्स के बीच कैमरा स्पेस को लेकर बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों एक-दूसरे को धक्का देने लगे और मामला अपशब्दों तक पहुंच गया।

अचानक हुए इस विवाद से सारा अली खान कुछ देर के लिए हैरान नजर आईं। वीडियो में वह स्थिति को देखकर नर्वस होकर मुस्कुराती भी दिखीं और इसके बाद वहां से आगे बढ़ गईं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

तस्वीरें लेने पर कैमरे बंद करने को कहा था

सारा अली खान का पैपराजी के साथ तनावपूर्ण स्थिति का यह पहला मामला नहीं है। हाल ही में वह मंदिर के बाहर जरूरतमंदों को खाना बांटते समय लगातार तस्वीरें लेने पर पैपराजी से कैमरे बंद करने की अपील करती नजर आई थीं।

सारा अली खान मुंबई (जुहू) के एक मंदिर के बाहर जरूरतमंदों को खाना और सामान बांट रही थीं।

सारा अली खान मुंबई (जुहू) के एक मंदिर के बाहर जरूरतमंदों को खाना और सामान बांट रही थीं।

वहीं, इससे पहले नवंबर 2021 में सारा अली खान जब अपनी फिल्म ‘अतरंगी रे’ के गाने ‘चका चक’ के प्रमोशन के लिए एक कॉलेज पहुंची थीं।

तब इवेंट के दौरान भारी भीड़ और पैपराजी की मौजूदगी के चलते धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। इसी दौरान एक सुरक्षाकर्मी ने एक फोटोग्राफर को धक्का दे दिया, जिससे वह गिर पड़ा।

घटना की जानकारी मिलते ही सारा ने सुरक्षा गार्ड को सबके सामने फटकार लगाई और पैपराजी से माफी भी मांगी थी।

सारा अली खान ने नवंबर 2021 में पैपराजी से माफी मांगी थी।

सारा अली खान ने नवंबर 2021 में पैपराजी से माफी मांगी थी।

हालांकि, अगले दिन जब सारा दोबारा मीडिया के सामने आईं, तो पैपराजी ने उन्हें बताया कि धक्का देने वाला शख्स उनका निजी बॉडीगार्ड नहीं था।

इसके बाद सारा ने अपने बॉडीगार्ड का बचाव करते हुए कहा था कि उन्हें पहले से पता था कि उनकी गलती नहीं हो सकती।

सारा ने कहा था कि इवेंट आयोजकों की सिक्योरिटी टीम के एक सदस्य ने फोटोग्राफर्स को धक्का दिया था। उन्होंने यह भी कहा कि उनका बॉडीगार्ड कभी ऐसा व्यवहार नहीं कर सकता।

सारा अली खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ में नजर आई थीं। यह फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

अब सारा जल्द ही फिल्म ‘उड़ता तीर’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह एक बार फिर आयुष्मान खुराना के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। फिल्म का निर्देशन आकाश ए. कौशिक कर रहे हैं। फिल्म को धर्मा प्रोडक्शंस और सिख्या एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। ‘उड़ता तीर’ अब 9 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

……………

सारा अली खान से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

सारा अली खान ने रोहित शेट्टी से हाथ जोड़कर मांगा था काम: ऐश्वर्या से एक्ट्रेस बनने की प्रेरणा मिली

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा से इंडस्ट्री में अपनी एक खास जगह बनाई है। हालांकि, वो फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। नेपोटिज्म की वजह से अक्सर ट्रोल होती रहती हैं। ट्रोलिंग पर सारा अली खान ने कहा था, ‘मैं अपने मां- बाप को तो नहीं बदल सकती। मैं हमेशा चाहती हूं कि लोग मुझे मेरे काम से पहचानें।’ पूरी खबर यहां पढ़ें…



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *