Nitin Navin BJP Team Meeting

Nitin Navin BJP Team Meeting

नई दिल्ली13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
Nitin Navin BJP Team Meeting

भाजपा मुख्यालय में बैठक से पहले राष्ट्रगीत वंदे मातरम के सभी 6 पैरा गाए गए।

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को पार्टी की 65 सदस्यीय नई राष्ट्रीय टीम के साथ पहली बैठक की। इसमें आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी, बूथ और जमीनी स्तर पर संगठन मजबूत करने, युवाओं को जोड़ने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा हुई।

बैठक दिल्ली स्थित BJP मुख्यालय में हुई। बैठक से पहले राष्ट्रगीत वंदे मातरम के सभी 6 अंतरे गाए गए। नितिन नवीन दोपहर में BJP शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों, प्रदेश अध्यक्षों और प्रदेश प्रभारियों के साथ भी बैठक करेंगे।

नवीन ने BJP अध्यक्ष बनने के 209 दिन बाद 17 अगस्त को 65 सदस्यीय नई टीम का ऐलान किया था। इसमें 51 नए चेहरे शामिल हैं। टीम में 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और 8 राष्ट्रीय महासचिव हैं।

नई टीम में अगले साल चुनाव वाले 4 राज्यों के 18 नेताओं को भी जगह दी गई है। इनमें उत्तर प्रदेश से 8, उत्तराखंड से 4, गुजरात से 4 और पंजाब से 2 नेता शामिल हैं।

बैठक की 2 तस्वीरें…

बैठक में नई टीम में शामिल सभी 12 महिला सदस्य भी शामिल हुईं।

बैठक में नई टीम में शामिल सभी 12 महिला सदस्य भी शामिल हुईं।

नितिन नवीन ने नई राष्ट्रीय पदाधिकारियों का अभिवादन किया।

नितिन नवीन ने नई राष्ट्रीय पदाधिकारियों का अभिवादन किया।

नई टीम में स्मृति-राम माधव की वापसी, कई बड़े चेहरों को जिम्मेदारी

टीम में स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी हुई है। वहीं, वसुंधरा राजे, बैजयंत पांडा और तीरथ सिंह रावत जैसे अनुभवी नेताओं को भी अहम जिम्मेदारियां मिली हैं।

पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और बीएल संतोष को संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी पर बरकरार रखा गया है। वहीं, अमित मालवीय की जगह दीपक म्हास्के को BJP IT सेल की जिम्मेदारी दी गई है।

भाजपा की नई टीम में शामिल 65 सदस्यों की लिस्ट…

नितिन नवीन की टीम में 12 महिलाएं, यूपी से 3

नितिन नवीन की नई राष्ट्रीय टीम में 12 महिलाएं हैं। इनमें वसुंधरा राजे, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन दोशी, डॉ. भारती पवार और डॉ. मधुचंद्र कर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

वहीं स्मृति ईरानी को महासचिव बनाया गया है। कविता पाटीदार, फांग्नोन कोन्यक और संगीता यादव को मंत्री बनाया गया है। सबसे ज्यादा प्रतिनिधित्व उत्तर प्रदेश की 3 महिलाओं का है, जबकि महाराष्ट्र की 2 और बाकी राज्यों की 1-1 महिला हैं।

अब जानिए किस राज्य से कितने सदस्य…

————————-

यह खबर भी पढ़ें…

भाजपा की नई टीम में सिर्फ 18% महिलाएं:65 सदस्यों में 51 नए चेहरे, वसुंधरा सबसे उम्रदराज, युवा मोर्चा अध्यक्ष से 38 साल बड़ी

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। इसमें 65 सदस्य हैं। इनमें से 12, यानी 18% महिला सदस्य हैं। 14 सदस्यों को दोबारा जिम्मेदारी दी गई है, जबकि 51 नए सदस्य हैं। 73 साल की वसुंधरा राजे सबसे सीनियर हैं। जबकि 35 साल डॉक्टर हेमांग जोशी सबसे युवा है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link
#Nitin #Navin #BJP #Team #Meeting

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *