शिवपुरी में करंट का विरोध करने पर दरिंदगी:  महिला को कुएं में धकेला, परिजनों ने बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया – Shivpuri News

शिवपुरी में करंट का विरोध करने पर दरिंदगी: महिला को कुएं में धकेला, परिजनों ने बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया – Shivpuri News

शिवपुरी में करंट का विरोध करने पर दरिंदगी:  महिला को कुएं में धकेला, परिजनों ने बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया – Shivpuri News


शिवपुरी जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र के बामौरखुर्द गांव में कुएं में करंट डालने का विरोध करने पर एक महिला को कुएं में धकेलने का मामला सामने आया है। घटना के बाद महिला को गंभीर ल में भर्ती कराया गया। मामले से है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुएं में करंट डालने का विरोध करने पर विवाद पीड़ित महिला के पति रामेश्वर अहिरवार के मुताबिक, उर परियोजना के कारण उनकी पुरानी जमीन डूब क्षेत्र में चली गई थी। करीब दो साल पहले उन्होंने बामौरखुर्द में जमीन खरीदकर परिवार के साथ रहना शुरू किया था। उनकी जमीन पर बना कुआं परिवार के लिए पानी का मुख्य स्रोत है। रामेश्वर का आरोप है कि पड़ोसी गोविंद कोली इस कुएं पर कब्जा करना चाहता है। उनका दावा है कि इससे पहले भी कई बार कुएं में करंट के तार डाले जा चुके हैं। पानी भरने पहुंची थी रामदेवी घटना 21 अगस्त की बताई जा रही है। रामेश्वर की पत्नी रामदेवी अहिरवार कुएं पर पानी भरने गई थीं। इसी दौरान उन्होंने कुएं में डाले गए करंट के तारों का विरोध किया। आरोप है कि इसी बात को लेकर पड़ोसी गोविंद ने रामदेवी को कुएं में धक्का दे दिया और मौके से फरार हो गया। शोर सुनकर परिजनों ने महिला को बाहर निकाला रामदेवी के कुएं में गिरने के बाद रामेश्वर ने शोर मचाया। आवाज सुनकर उनके चाचा अर्जुन और ग्यासी अहिरवार मौके पर पहुंचे। दोनों ने महिला को कुएं से बाहर निकाला। परिजनों के मुताबिक, रामदेवी उस समय बेहोशी की हालत में थीं। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दर्ज की FIR, वीडियो की भी जांच घटना के बाद रामदेवी अहिरवार ने खनियाधाना थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी गोविंद परिहार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अब घटना से जुड़े वीडियो और शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। कुएं में करंट के तार डालने और महिला को धक्का देने की घटना के पीछे विवाद की पूरी वजह भी जांच का हिस्सा है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Source link
#शवपर #म #करट #क #वरध #करन #पर #दरदग #महल #क #कए #म #धकल #परजन #न #बहर #नकलकर #असपतल #पहचय #Shivpuri #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *