खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजकल नया स्मार्टफोन खरीदने में अच्छी-खासी रकम खर्च हो जाती है। ऐसे में कई लोग सेकेंड हैंड फोन खरीदना पसंद करते हैं। कम कीमत में पसंद का मॉडल मिल जाना फायदे का सौदा लग सकता है। लेकिन यहां थोड़ी सी लापरवाही बाद में बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती है। फोन चोरी का हो, उसमें कोई बड़ी खराबी हो या फिर उसके जरूरी पार्ट बदले गए हों, इसका पता पहले ही लगाना जरूरी है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

2 of 5
सस्ता फोन कहीं महंगा न पड़ जाए
– फोटो : Adobe stock
सबसे पहले फोन का IMEI नंबर जांचें
सेकेंड हैंड फोन खरीदने से पहले उसका IMEI नंबर जरूर चेक करें। यह नंबर फोन की पहचान के लिए बेहद जरूरी होता है। फोन में *#06# डायल करके IMEI देखा जा सकता है। इसे फोन की सेटिंग्स और बॉक्स पर दिए गए नंबर से मिलाकर देखें। नंबर अलग-अलग हों तो फोन खरीदने से बचें।

3 of 5
सस्ता फोन कहीं महंगा न पड़ जाए
– फोटो : Curved Display Phone
बिल और बॉक्स जरूर मांगें
फोन बेचने वाले से उसका ओरिजिनल बिल जरूर मांगें। बिल से फोन के मॉडल और खरीदारी की जानकारी मिल सकती है। बॉक्स उपलब्ध है तो उस पर लिखे IMEI नंबर को भी फोन के IMEI से मिलाएं। बिल न होने पर अतिरिक्त सावधानी बरतें।
फोन चोरी का तो नहीं?
पुराना फोन खरीदने से पहले यह भी सुनिश्चित करें कि वह चोरी का नहीं है। भारत सरकार की Sanchar Saathi सेवा के CEIR पोर्टल पर IMEI से संबंधित जानकारी जांची जा सकती है। इससे फोन की स्थिति को लेकर जरूरी जानकारी मिल सकती है।

4 of 5
सस्ता फोन कहीं महंगा न पड़ जाए
– फोटो : Nothing/OnePlus
स्क्रीन और कैमरा अच्छी तरह देखें
फोन को सिर्फ बाहर से देखकर न खरीदें। स्क्रीन के हर हिस्से पर टच करके देखें। कैमरा खोलकर फोटो और वीडियो बनाएं। स्पीकर, माइक्रोफोन, चार्जिंग पोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ और फिंगरप्रिंट या फेस लॉक जैसे फीचर भी जांच लें।
बैटरी की हालत जरूर पता करें
पुराने फोन में बैटरी सबसे ज्यादा चिंता का विषय हो सकती है। अगर फोन जल्दी गर्म हो रहा है या बैटरी बहुत तेजी से खत्म हो रही है तो खरीदने से पहले सोचें। आईफोन में Battery Health और कई एंड्रॉयड फोन में बैटरी से जुड़ी जानकारी सेटिंग्स में देखी जा सकती है।

5 of 5
सस्ता फोन कहीं महंगा न पड़ जाए
– फोटो : AI
फोन का लॉक और अकाउंट हटवाएं
फोन खरीदने से पहले यह जरूर देख लें कि पुराने मालिक का Google Account या Apple Account उसमें लॉगिन न हो। फोन को आपके सामने फैक्टरी रीसेट करवाना बेहतर है। इसके बाद अपने अकाउंट से सेटअप करके ही भुगतान करें।
सिर्फ कम कीमत देखकर फैसला न करें
अगर कोई फोन बाजार कीमत से बहुत कम में मिल रहा है तो सावधान हो जाएं। विक्रेता से फोन की स्थिति, इस्तेमाल की अवधि और किसी रिपेयर की जानकारी साफ-साफ पूछें। संभव हो तो सुरक्षित और भरोसेमंद जगह पर ही सौदा करें।
PM Vishwakarma Yojana: इन 18 कामगारों को मिलते हैं कई फायदे, ट्रेनिंग से लेकर लोन तक का लाभ
Source link
#Secondhand #Smartphoneपरन #फन #खरदन #स #पहल #जरर #जच #य #चज #एक #गलत #स #फस #सकत #ह #पस #Precautions #Buying #Secondhand #Smartphone



