इन्फ्लुएंसर को देखने के लिए वाहन चालक चौराहे पर काफी देर तक खड़े रहे, इससे वाहनों की लाइन लग गई और यातायात बाधित हुआ। हालांकि, इस मामले में पुलिस अधिक…और पढ़ें

HighLights
- इन्फ्लुएंसर युवती ने उड़ाई ट्रैफिक नियमों की धज्जियां
- ज्रेबा क्रॉसिंग पर लेटकर बनाई स्टंट रील
- वाहन चालक खड़े होकर देखते रहे तमाशा
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर के विजय नगर क्षेत्र में एक इन्फ्लुएंसर युवती का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवती यहां यातायात नियमों का उल्लंघन करती नजर आई है। वह वाहनों के आगे जेब्रा क्रासिंग पर लेटकर फोटो और वीडियो शूट कर रही थी।
इन्फ्लुएंसर को देखने के लिए वाहन चालक चौराहे पर काफी देर तक खड़े रहे, इससे वाहनों की लाइन लग गई और यातायात बाधित हुआ। हालांकि, इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने युवती की जानकारी निकलवाने के बाद कार्रवाई करने की बात कही है।
वायरल वीडियो यातायात पुलिस और पुलिस के पास है। इसमें प्रकृति गौर नाम की इन्फ्लुएंसर फोटो और वीडियो शूट करवाती नजर आ रही है। वह इंदौर के एक ट्रैफिक सिग्नल पर वाहनों के रुकने के दौरान उनके आगे आकर लेटकर यातायात रोकती दिखी।
सोशल मीडिया पर आठ हजार फालोअर्स
वीडियो को लेकर क्राइम ब्रांच के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने संज्ञान लेकर जांच करने की बात कही है। उनके अनुसार इस तरह का वीडियो बनाना गलत है। यह यातायात नियमों का उल्लंघन है।
यह भी पढ़ें- इंदौर में ED की बड़ी कार्रवाई, IT-KPO कंपनी ‘इंकग्राफ’ के दफ्तर और संचालकों के घर छापा, विदेशी फंड ट्रांसफर पर जांच
प्रकृति गौर के सोशल मीडिया पर करीब आठ हजार फालोअर्स हैं। वहीं, यातायात के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त विक्रम रघुवंशी के अनुसार वीडियो यातायात विभाग के पास है। उन्होंने बताया कि वीडियो क्राइम ब्रांच को दिया गया है और उसकी जांच की जा रही है।
Source link
#इदर #म #यवत #न #रल #सटट #क #लए #उडई #टरफक #नयम #क #धजजय #जबर #करसग #पर #लटकर #बनई #वडय #जच #शर

