कोई इतनकैसे…, करीना कपूर की तीसरी प्रेग्नेंसी की खबर पर ये क्या बोल गईं ननद सबा, Bollywood Hindi News


करीना कपूर खान की प्रेग्नेंसी की खबरों पर ननद सबा का रिएक्शन आया है और जानें उन्होंने अपनी भाभी की प्रेग्नेंसी और वायरल वीडियो पर क्या कहा है।

करीना कपूर खान को शुक्रवार को जिम के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान वह ब्लैक कलर के जिम आउटफिट्स में नजर आ रही थीं। तभी सोशल मीडिया पर करीना की कई फोटोज वायरल होने लगी जिनको लेकर दावा किया गया कि वह प्रेग्नेंट हैं। फैंस करीना को बधाी देने लगे। अब इस बीच इन खबरों पर करीना की ननद यानी सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी का रिएक्शन आया है।

क्या बोलीं करीना की ननद सबा

सबा ने एक वीडियो को रीशेयर किया जिसमें करीना नजर आ रही हैं। उन्होंने लिखा, ‘एक बुरा एंगल या बैड हेयर डे। कोई इतना कैसे इतना एज्यूम कर सकता है। वह एयरपोर्ट पर स्लिक क्लासी और स्लिम बनकर आईं और आज जिम के बाहर ऐसी दिखीं। बस इतनी सी बात है।’

बहन को बोलती हैं दूसरे बच्चे के लिए

सबा ने फिर कहा कि वह अपनी बहन सोहा अली खान को मगर जरूर बोलती हैं दूसरे बच्चे के लिए। उन्होंने लिखा, ‘मैं अपनी बहन को दूसरे बच्चे के लिए बोल रही हूं। काश वो सच हो जाता। इस बात को सुनकर वो मुझे जरूर मारेगी।’

सबा ने कहा अफवाह मत फैलाओ

सबा ने फिर दूसरों की लाइफ को लेकर अफवाह फैलाने से मना किया और लिखा कि जियो और दूसरों को भी जीने दो। कुछ चीजें प्राइवेट होनी चाहिए। लव और रिस्पेक्ट।

सबा और करीना के बारे में बता दें कि दोनों का काफी अच्छा बॉन्ड है और दोनों हमेशा एक-दूसरे को पर्सनली काफी सपोर्ट करते हैं।

बता दें कि हिंदुस्तान टाइम्स ने जब इस खबर को कन्फर्म करना चाहा तो उन्हें एक क्लोज सोर्स ने कहा कि करीना प्रेग्नेंट नहीं हैं। ये खबर गलत है।

करीना की प्रोफेशनल लाइफ

करीना की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट साल 2024 में फिल्म सिंघम अगेन में नजर आई थीं। इसके बाद से करीना किसी फिल्म या सीरीज में नजर नहीं आई हैं।

अपकमिंग फिल्म

अब रिपोर्ट्स के मुताबिक वह फिल्म दायरा में नजर आएंगी। इस फिल्म को मेघना गुलजार डायरेक्ट कर रही हैं और इसमें करीना के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में होंगे। करीना और पृथ्वीराज पहली बार साथ काम करने वाले हैं।



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *