बड़वानी के मोहीपुरा में नल-जल योजना के पाइप चोरी:  सरपंच-ठेकेदार का नाम लेकर ले गए 4 लाख के पाइप; अंजड़ थाने में केस – Barwani News

बड़वानी जिले की ग्राम पंचायत मोहीपुरा में नल-जल योजना के तहत रखे लगभग 4 लाख रुपए के पाइप चोरी हो गए। गांव की एक महिला ने ठेकेदार के साथ अंजड़ थाने पहुंचकर चार लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। बाड़े में रखे थे नल-जल योजना के पाइप ग्राम मोहीपुरा निवासी कालीबाई (42) ने बताया कि उनके घर के सामने स्थित बाड़े में नल-जल योजना के तहत करीब 2000 मीटर पाइप और एसेसरीज के 4 थैले सुरक्षा के लिहाज से रखे गए थे। इनमें 2.5, 3 और 4 इंच के काले पाइप शामिल थे। सरपंच और ठेकेदार का नाम लेकर ले गए पाइप कालीबाई का आरोप है कि पिछले 15-20 दिनों के दौरान गांव के ही बाबू पिता मेडा, नरेंद्र तोमर, लोकेंद्र और कैलाश आए तथा पाइप ले जाने लगे। महिला के विरोध करने पर आरोपियों ने सरपंच और ठेकेदार जायसवाल से बातचीत होने का हवाला दिया और ट्रैक्टर में भरकर पाइप ले गए। ठेकेदार के साथ थाने पहुंची पीड़िता बाद में जब महिला ने ठेकेदार जायसवाल से संपर्क किया तो मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद शनिवार को पीड़िता ठेकेदार के साथ अंजड़ थाने पहुंची और करीब 4 लाख रुपये के सामान की चोरी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Source link
#बड़वन #क #महपर #म #नलजल #यजन #क #पइप #चर #सरपचठकदर #क #नम #लकर #ल #गए #लख #क #पइप #अजड #थन #म #कस #Barwani #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *