आगर मालवा | आज श्रावण मास के अंतिम सोमवार को बाबा बैजनाथ महादेव की शाही सवारी नगर भ्रमण पर निकलेगी। इसे लेकर रविवार शाम कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना एवं एसपी दिलीप कुमार सोनी ने अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की, वही सवारी मार्ग का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाए रखते हुए निर्धारित समय पर ड्यूटी पॉइंट पर उपस्थित रहने और ड्यूटी पूरी होने तक स्थल नहीं छोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत विभाग को मार्ग के लटकते तार दुरुस्त करने तथा नगर पालिका को सड़कों की आवश्यक मरम्मत कराने के निर्देश दिए। बैठक के बाद कलेक्टर एवं एसपी ने बैजनाथ मंदिर से पुरानी कृषि उपज मंडी तक शाही सवारी मार्ग का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंडी परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने और भक्त मंडल द्वारा तैयार किए जा रहे प्रसादी स्थल का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने यातायात, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
Source link
#शह #सवर #म #तनत #अधकर #अलरट #मड #पर #रह #Agar #Malwa #News
Posted inIndore samachar copy


