खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विभाग ने देश के करीब 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अगले चार-पांच दिन बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत छह राज्यों में स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ रहे हैं। उधर, मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में 53 सुंदरियों के बीच मुकाबला हुआ। उत्तर प्रदेश में रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए तीन दिन मुफ्त बस यात्रा की सुविधा रहेगी। वहीं, भारतीय महिला हॉकी टीम विश्व कप के सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई है। दिल्ली में रोड रेज की एफआईआर को लेकर पत्रकार अभिषेक उपाध्याय ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। वहीं, ट्रंप के दामाद जरेड कुशनर ने डेमोक्रेटिक नेता हकीम जेफरीज से मुलाकात की है। ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले अधिकृत देशों के जहाजों से सेवा शुल्क लेने की बात कही है। गिनी की राजधानी कोनाक्री में कूड़े का पहाड़ गिरने से 30 लोगों की मौत की खबर है। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें-

2 of 10
बारिश के बाद अलग-अलग इलाकों का हाल
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट: त्रिपुरा-ओडिशा में बीते 24 घंटे में 30 सेमी तक बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त
उत्तर भारत में भले ही मानसून कुछ कमजोर पड़ गया है, लेकिन जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड मूसलाधार बारिश कहर बरपा रही है। जगह-जगह भूस्खलन से सैकड़ों मार्ग बंद हैं और यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। मध्य, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में भी कुछ ऐसा ही हाल है, ज्यादातर नदियां उफान पर हैं और बाढ़ का पानी तबाही मचा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, देश के लगभग 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अगले चार-पांच दिन छिटपुट से लेकर भारी बारिश होने की संभावना प्रबल बनी हुई है। पढ़ें पूरी खबर

3 of 10
हो जाएं अलर्ट…
– फोटो : अमर उजाला
वायरस अटैक: दिल्ली समेत 6 राज्यों में फैला स्वाइन फ्लू, राजधानी में 8 गुना बढ़े मामले; आईसीएमआर ने किया सावधान
उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत छह राज्य स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 वायरस की चपेट में हैं। राष्ट्रीय राजधानी में अब तक 1,777 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश में 337, हरियाणा में 119 और पंजाब में 93 संक्रमितों की पुष्टि हो चुकी है। लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए कई राज्यों ने एडवाइजरी जारी कर अस्पतालों को अलर्ट मोड में रहने को कहा है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 10
मिस यूनिवर्स इंडिया 2026
– फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब@Glamanand
मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 प्रतियोगिता में 53 सुंदरियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा दिखी। टॉप-5 फाइलिस्ट में तमिलनाडु की वैष्णवी (Vaishnavi Ganesh), महाराष्ट्र की तेजस्विनी श्रीवास्तव, केरल की कैजिया लिज मैजो (Kaziah Liz Mejo), गुजरात की अनुश्री सतवालेकर (Anushri Satavlekar) और उत्तराखंड की अनुभा वशिष्ठ (Anubha Vashisht) शामिल रहीं। अंतिम राउंड में इन लोगों के सामने 40 सेकेंड में अपने क्लोजिंग रिमार्क पेश करने की चुनौती रखी गई। पढ़ें पूरी खबर

5 of 10
सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
यूपी: रक्षाबंधन पर महिलाएं कर सकेंगी बस में मुफ्त यात्रा, तीन दिन सुविधा; सेवा-समय में विस्तार का एलान
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के मौके पर राज्य में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा की अवधि बढ़ा दी है। उन्होंने घोषणा की कि यह मुफ्त यात्रा सेवा 27 अगस्त की सुबह 6 बजे से 29 अगस्त की आधी रात तक उपलब्ध रहेगी। महिला यात्री उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में अपने साथ एक साथी के साथ मुफ्त यात्रा कर सकती हैं। पढ़ें पूरी खबर
Source link
#Top #Newsभर #बरश #क #अलरट #दलल #समत #छह #रजय #म #सवइन #फल #करल #क #लज #क #मस #यनवरस #इडय #क #तज #Top #Headline #Today #Important #Big #News #Stories #24th #August #Updates #Amar #Ujala #News #Hindi


