Best 160cc Bike: केटीएम ने हाल ही में 200 ड्यूक के प्लेटफॉर्म पर आधारित 160 ड्यूक लॉन्च की है। इसका सीधा मुकाबला यमाहा MT-15 V2 से हो रहा है। दोनों बाइक स्पोर्टी डिजाइन, 6-स्पीड गियरबॉक्स और आधुनिक फीचर्स के साथ आती हैं। हालांकि इंजन, ब्रेक, वजन, सस्पेंशन और कीमत के मामले में दोनों के बीच कुछ महत्वपूर्ण अंतर हैं। ऐसे में अगर आप इन दोनों में से कोई बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह तुलना आपके लिए काम की हो सकती है।
इंजन: कौन ज्यादा पावरफुल?
- केटीएम 160 ड्यूक में 164.2cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 19PS की पावर 9,500rpm पर और 15.5Nm का टॉर्क 7,500rpm पर जनरेट करता है। इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है।
- वहीं यमाहा MT-15 V2 में 155cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है। यह 18.4PS की पावर 10,000rpm पर और 14.1Nm का टॉर्क 7,500rpm पर देता है। इसमें भी 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है।
- यानी कागजों पर केटीएम 160 ड्यूक पावर और टॉर्क दोनों में MT-15 V2 से आगे है। Duke अपनी पीक पावर भी थोड़ी जल्दी हासिल करती है।
- हालांकि यमाहा का वेरिएबल वाल्व एक्चुएशन (VVA) सिस्टम इसका खास आकर्षण है। यह लो-एंड ग्रंट और टॉप-एंड परफॉर्मेंस के बीच बेहतर संतुलन देने में मदद करता है।

चेसिस और सस्पेंशन में किसका पलड़ा भारी?
- केटीएम 160 ड्यूक को स्प्लिट ट्रेलीस फ्रेम पर तैयार किया गया है, जबकि यमाहा MT-15 V2 में डेल्टाबॉक्स फ्रेम मिलता है।
- ड्यूक में आपके लिए 138mm व्हील ट्रैवल वाला इनवर्टेड टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन और 168mm ट्रैवल वाला प्रीलोड-एडजस्टेबल मोनोशॉक दिया गया है।
- MT-15 V2 में भी इनवर्टेड टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन मिलता है और पीछे लिंक्ड प्रीलोड-एडजस्टेबल मोनोशॉक दिया गया है। यानी दोनों बाइक्स में 17-इंच अलॉय व्हील मिलते हैं।
ब्रेकिंग के मामले में कौन बेहतर?
- ब्रेकिंग हार्डवेयर में केटीएम 160 ड्यूक आगे दिखाई देती है। इसमें 320mm फ्रंट डिस्क और 230mm रियर डिस्क मिलती है।
- इसके मुकाबले यमाहा MT-15 V2 में 282mm फ्रंट डिस्क और 220mm रियर डिस्क दिए गए हैं।
- दोनों बाइक्स में डुअल-चैनल ABS मिलता है। हालांकि केटीएम 160 ड्यूक में रियर ABS को स्विच ऑफ करने का विकल्प भी है, जिससे नियंत्रित स्लाइड्स के लिए SuperMoto ABS मोड का इस्तेमाल किया जा सकता है।
डायमेंशन और वजन में कौन आगे?
- फ्यूल टैंक क्षमता के मामले में दोनों लगभग बराबर हैं। ड्यूक में 10.1 लीटर का टैंक है, जबकि MT-15 V2 में 10 लीटर की क्षमता मिलती है।
- सीट हाइट केटीएम में 815mm और यमाहा में 810mm है। यानी MT-15 V2 की सीट थोड़ी नीची है।
- ग्राउंड क्लियरेंस की बात करें तो ड्यूक में 174mm, जबकि MT-15 V2 में 170mm मिलता है। खराब और ऊबड़-खाबड़ सड़कों पर KTM को इसका थोड़ा फायदा मिल सकता है। हालांकि वजन में यमाहा आगे है। MT-15 V2 का कर्ब वेट 141kg है, जबकि KTM 160 Duke का वजन 147kg है।

फीचर्स किस बाइक में ज्यादा?
- फीचर्स के मामले में दोनों मोटरसाइकिलें काफी अच्छी तरह से लैस हैं।
- ड्यूक 160 ड्यूक में LCD इंस्ट्रूमेंट कंसोल, कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन मिलता है। इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ स्विचेबल रियर ABS और SuperMoto ABS मोड भी दिया गया है।
- दूसरी ओर यमाहा MT-15 V2 में TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन मिलता है। Yamaha की बाइक में ट्रैक्शन कंट्रोल भी दिया गया है।
- यानी ड्यूक का LCD कंसोल MT-15 के TFT की तुलना में कम प्रीमियम लग सकता है, लेकिन इसमें रोजमर्रा के इस्तेमाल के कई उपयोगी फीचर्स मौजूद हैं।
यमाहा से कितनी महंगी है केटीएम ?
- प्राइज की बात करें तो केटीएम की दिल्ली एक्स शोरूम कीमत करीब 1,84,998 रुपये है।
- वहीं यमाहा MT-15 V2 की कीमत 1,69,550 से 1,80,500 तक जाती है। यमाहा इसे तीन वेरिएंट्स में पेश करती है, जिनमें अलग-अलग रंग और फीचर्स के हिसाब से कीमत में अंतर है।
- बेस और MotoGP वेरिएंट में LCD कंसोल मिलता है, जबकि टॉप वेरिएंट में TFT क्लस्टर और कनेक्टिविटी दी गई है। बेस वेरिएंट में बल्ब इंडिकेटर्स मिलते हैं, जबकि MotoGP और टॉप वेरिएंट में LED इंडिकेटर्स दिए गए हैं।
- इसके उलट KTM 160 Duke एक ही फुल-लोडेड वेरिएंट में आती है।
KTM 160 Duke या Yamaha MT-15 V2: किसे चुनें?
- अगर आपकी प्राथमिकता ज्यादा पावर और टॉर्क, बड़े ब्रेक, ज्यादा ग्राउंड क्लियरेंस और आक्रामक डिजाइन है, तो केटीएम 160 ड्यूक आकर्षक विकल्प हो सकता है।
- वहीं अगर आप हल्की बाइक, VVA टेक्नोलॉजी, ट्रैक्शन कंट्रोल और यमाहा की जापानी इंजीनियरिंग को प्राथमिकता देते हैं, तो MT-15 V2 आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकती है।
- यानी दोनों बाइक्स की अपनी अलग खासियत है। आउटराइट परफॉर्मेंस और फ्रेश लुक के लिए ड्यूक 160, जबकि हल्की और पेप्पी नेकेड बाइक के लिए MT-15 V2 को चुना जा सकता है।
Source link
#Bike #Comparisonकटएम #क #नई #डयक #द #रह #यमह #Mt15 #क #कड #टककर #जन #दन #म #कसक #पलड #ह #भर #Ktm #Duke #Yamaha #Mt15 #160cc #Bike #Packs #Punch


