Updates:मणिपुर में हथियारों का जखीरा बरामद, 1225 कारतूस जब्त; कांग्रेस के 15 लाख पदाधिकारी नया अभियान चलाएंगे – National Updates 25 Aug Imd Weather Alert Odisha North East West South Rajasthan Telangana Politics Crime News

Updates:मणिपुर में हथियारों का जखीरा बरामद, 1225 कारतूस जब्त; कांग्रेस के 15 लाख पदाधिकारी नया अभियान चलाएंगे – National Updates 25 Aug Imd Weather Alert Odisha North East West South Rajasthan Telangana Politics Crime News

मणिपुर में अवैध हथियारों के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई लगातार जारी है। रविवार और सोमवार को राज्य के अलग-अलग इलाकों में चलाए गए तलाशी और जांच अभियानों में 1,225 कारतूस, राइफल, पिस्तौल, देशी बंदूकें, हथगोले और सुरक्षा उपकरण बरामद किए गए। कांगपोकपी के जे सोंगटुन गांव में पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, त्वरित कार्रवाई बल और कोबरा की संयुक्त टीम ने 16 बारह-बोर बंदूकें और 1,225 कारतूस बरामद किए। सुरक्षा बलों को छह वायरलेस सेट, दूरबीन, 18 सुरक्षा जैकेट और अन्य सामान भी मिला। कार्रवाई के बाद सुरक्षा बलों की वापसी के दौरान ग्रामीणों, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं थीं, ने रास्ता रोककर बरामद हथियार लौटाने की मांग की। उन्होंने सड़क पर पत्थर रखकर विरोध किया। सुरक्षा बलों ने भीड़ को हटाकर स्थिति नियंत्रित की।


सुरक्षाबलों ने कितने हथियार जब्त किए?

कार्रवाई के दौरान इंफाल पश्चिम में जांच के दौरान 26 वर्षीय ओइनाम गिप्सन सिंह को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से .32 पिस्तौल और चार कारतूस मिले। इंफाल पूर्व में सागोलमांग थाना क्षेत्र के सिनाम कोम गांव की तलहटी में चलाए गए अभियान में सुरक्षा बलों ने 7.62 एसएलआर राइफल, 5.56 इंसास राइफल, नौ एमएम पिस्तौल, पोम्पी गन और अन्य देशी हथियार बरामद किए। यहां तीन हथगोले, एक मोर्टार गोला, 45 कारतूस और सुरक्षा उपकरण भी मिले।

नए अभियानों को धार देंगे कांग्रेस के 15 लाख पदाधिकारी

कांग्रेस संगठन सृजन अभियान से अक्तूबर से नए तेवर कलेवर में नजर आएगी। इसके तहत पूरे देश में नियुक्त 15.58 लाख पदाधिकारी नए अभियानों को धार देंगे। जिले से बूथ तक के ये पदाधिकारी संगठन में नई ऊर्जा का संचार करेंगे। इस कड़ी में बीते शुक्रवार को हुई कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में राज्यों और प्रदेशों से चुनावों के दौरान बूथ प्रबंधन के लिए बीएलए-2 की नियुक्ति की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने को कहा गया। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल 22 जुलाई से संगठन सृजन को लेकर राज्यों के साथ बैठकों में सक्रिय हैं। अब -तक 24 राज्यों में यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। महज केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश की बैठक लंबित है। वेणुगोपाल ने कहा कि सृजन संगठन ने कांग्रेस के आधारभूत ढांचे को मजबूत किया है। अब पार्टी बूथ स्तर पर अपनी बात कह सकती है।

Source link
#Updatesमणपर #म #हथयर #क #जखर #बरमद #करतस #जबत #कगरस #क #लख #पदधकर #नय #अभयन #चलएग #National #Updates #Aug #Imd #Weather #Alert #Odisha #North #East #West #South #Rajasthan #Telangana #Politics #Crime #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *