मणिपुर में अवैध हथियारों के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई लगातार जारी है। रविवार और सोमवार को राज्य के अलग-अलग इलाकों में चलाए गए तलाशी और जांच अभियानों में 1,225 कारतूस, राइफल, पिस्तौल, देशी बंदूकें, हथगोले और सुरक्षा उपकरण बरामद किए गए। कांगपोकपी के जे सोंगटुन गांव में पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, त्वरित कार्रवाई बल और कोबरा की संयुक्त टीम ने 16 बारह-बोर बंदूकें और 1,225 कारतूस बरामद किए। सुरक्षा बलों को छह वायरलेस सेट, दूरबीन, 18 सुरक्षा जैकेट और अन्य सामान भी मिला। कार्रवाई के बाद सुरक्षा बलों की वापसी के दौरान ग्रामीणों, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं थीं, ने रास्ता रोककर बरामद हथियार लौटाने की मांग की। उन्होंने सड़क पर पत्थर रखकर विरोध किया। सुरक्षा बलों ने भीड़ को हटाकर स्थिति नियंत्रित की।
Source link
#Updatesमणपर #म #हथयर #क #जखर #बरमद #करतस #जबत #कगरस #क #लख #पदधकर #नय #अभयन #चलएग #National #Updates #Aug #Imd #Weather #Alert #Odisha #North #East #West #South #Rajasthan #Telangana #Politics #Crime #News



