ब्यूटी टिप्स:पार्लर जाने का समय नहीं मिला? ओणम और ईद-ए-मिलाद पर मिनटों में पाएं इंस्टेंट ग्लो – Onam & Eid Milad 2026 : No Time For Parlour? Try These Last Minute Beauty Tips For An Instant Facial Glow

ब्यूटी टिप्स:पार्लर जाने का समय नहीं मिला? ओणम और ईद-ए-मिलाद पर मिनटों में पाएं इंस्टेंट ग्लो – Onam & Eid Milad 2026 : No Time For Parlour? Try These Last Minute Beauty Tips For An Instant Facial Glow

Instant Facial Glow Hacks: त्योहारों का सीजन शुरु हो चुका है। त्योहार की तैयारियां लोग पहले से शुरू कर देते हैं। घर की साफ सफाई से सजावट तक, स्वादिष्ट पकवानों से लेकर खरीदारी और खूबसूरत कपड़ों तक सबकुछ लोग पहले से तैयार कर लेते हैं लेकिन इतनी तैयारियों के बीच कई बार महिलाओं को पार्लर जाने का समय नहीं मिल जाता। 

त्योहार की थकावट खास तौर पर उनके चेहरे पर नजर आने लगती है। चेहरा डल दिखता है। माहौल, घर औऱ कपड़े तो खूबसूरत दिखते हैं लेकिन चेहरे की रंगत फीकी लगती है। अब त्योहार का दिन हो और चेहरा डल नजर आए, ऐसा कौन चाहता है?

बिना पार्लर जाए, ऐन खास दिन पर कुछ मिनटों में चेहरे पर निखार लाया जा सकता है। इसके लिए न तो पैसे खर्च करने की जरूरत है और ना ही ज्यादा प्रयास करने की। कुछ ब्यूटी टिप्स इंस्टेंट निखार ला सकते हैं। 

आज ओणम और ईद ए मिलाद उन नबी मनाई जा रही है। इन दो पर्वों के खास मौके पर हर कोई खूबसूरत और फ्रेश दिखना चाहता है। लेकिन अगर आप इस बार त्योहार से पहले पार्लर नहीं जा पाईं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान और क्विक ब्यूटी टिप्स की मदद से आप घर पर ही चेहरे को फ्रेश और ग्लोइंग लुक दे सकती हैं।




Onam & Eid Milad 2026 : No Time For Parlour? Try These Last Minute Beauty Tips For An Instant Facial Glow

Face Wash
– फोटो : Adobe stock


चेहरे को करें अच्छी तरह साफ

  • सबसे पहले चेहरे से धूल, पसीना और अतिरिक्त तेल हटाने के लिए अपने स्किन टाइप के अनुसार माइल्ड फेस क्लींजर का इस्तेमाल करें।
  • साफ त्वचा पर आगे लगाए जाने वाले मॉइस्चराइजर और मेकअप बेहतर तरीके से बैठते हैं।
  • कुछ बूंद कच्चे दूध की काॅटन डिप करके चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथों से रगड़े।
  • दूध भी क्लींजर का काम करता है।
  • इसके बाद अच्छे से चेहरा धो लें।


Onam & Eid Milad 2026 : No Time For Parlour? Try These Last Minute Beauty Tips For An Instant Facial Glow

scrub
– फोटो : Adobe stock


फेस स्क्रब 

  • बहुत समय से फेशियल नहीं किया है या टैनिंग हो गई है तो फेस स्क्रब करें। 
  • इसके लिए चावल के आटे में काॅफी और शहद मिलाकर स्क्रब कर सकते हैं। 
  • चावल के आटे मे गुलाबजल या एलोवेरा भी मिला सकते हैं।
  • बारीक पिसी चीनी में शहद मिलाकर भी चेहरे पर स्क्रब कर सकते हैं।
  • इसमें कुछ बूंद नींबू के भी मिलाएं।

नोट– किसी भी सामग्री को चेहरे पर लगाने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि वह आपके चेहरे पर सूट करें। इसलिए पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।


Onam & Eid Milad 2026 : No Time For Parlour? Try These Last Minute Beauty Tips For An Instant Facial Glow

फेस पैक बनाने का सामान
– फोटो : Pexel


फेस पैक या मास्क

  • वैसे तो बाजार में कई तरह के इंस्टेंट फेस मास्क या फेस पैक मिल जाते हैं लेकिन आप घर की सामग्री से भी मिनटों में निखार पा सकती हैं।
  • बेसन में हल्दी, दूध और गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • इसे चेहरे पर कुछ देर लगाएं। जब ये पेस्ट सूखने लगे तो पानी से धो लें।
  • अगर आपकी स्किन आॅयली है तो दूध की जगह दही मिलाकर लगा सकते हैं।
  • इस पैक से चेहरे पर तुरंत चमक आती है।


Onam & Eid Milad 2026 : No Time For Parlour? Try These Last Minute Beauty Tips For An Instant Facial Glow

skin care
– फोटो : Adobe stock


मॉइस्चराइजर से दें फ्रेश लुक

  • नहाने और चेहरा साफ करने के बाद अपनी त्वचा के अनुसार मॉइस्चराइजर लगाएं।
  • इसे हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाने से त्वचा मुलायम और हाइड्रेटेड नजर आ सकती है।

सनस्क्रीन लगाना न भूलें

  • अगर दिन में बाहर निकलना है, तो मेकअप से पहले सनस्क्रीन लगाएं।
  • इससे त्वचा को धूप से बचाने में मदद मिलती है।

आखिर में हल्का मेकअप

  • फेस्टिवल लुक के लिए भारी मेकअप की जगह हल्का बेस, ब्लश और लिप कलर चुन सकती हैं।
  • इससे चेहरा नेचुरल और फ्रेश नजर आएगा।
  • किसी नए प्रोडक्ट को त्योहार के दिन पहली बार इस्तेमाल करने के बजाय पहले पैच टेस्ट करना बेहतर है।


Source link
#बयट #टपसपरलर #जन #क #समय #नह #मल #ओणम #और #ईदएमलद #पर #मनट #म #पए #इसटट #गल #Onam #Eid #Milad #Time #Parlour #Minute #Beauty #Tips #Instant #Facial #Glow

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *