खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिलजीत दोसांझ बेहतरीन अदाकार होने के साथ-साथ शानदार सिंगर भी हैं। देश ही नहीं दुनियाभर में उनकी गायकी के दीवाने हैं। इन दिनों वह ‘ऑरा यूरोप टूर 2026’ के दौरे पर हैं। उनका यह दौरा 25 अगस्त से डबलिन से शुरू हुआ है। इस टूर के दौरान वह पेरिस और लंदन समेत यूरोप के आठ शहरों में परफॉर्म करेंगे।
हाल ही में उन्होंने डबलिन में अपनी परफॉर्मेंस की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
2 of 6
दिलजीत दोसांझ
– फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh
दिलजीत की पोस्ट में क्या है?
हाल ही में दिलजीत दोसांझ ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें देखा जा सकता है कि वह डबलिन में स्टेज पर परफॉर्म कर रहे हैं। उनके शो में भारी भीड़ उमड़ी है। उनकी परफॉर्मेंस में भारतीय संस्कृति की झलक दिख रही है। सिंगर और अभिनेता पारंपरिक धोती, कुर्ता और पगड़ी पहने नजर आए।
3 of 6
दिलजीत दोसांझ
– फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh
फैंस हुए भावुक
दिलजीत की परफॉर्मेंस के दौरान कई फैंस भावुक हो गए।
एक तस्वीर में देखा जा सकता है कि उन्होंने एक फैन को गले लगाया है।
एक दूसरी तस्वीर में वह एक फैन का हाथ पकड़े हुए हैं।
वह फैन खुशी के मारे रो रही है। कई दूसरे फैंस ने उनके आगे हाथ किया है।
यह पल काफी भावुक है।
4 of 6
दिलजीत दोसांझ
– फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh
अगले शो की दी जानकारी
डबलिन परफॉर्मेंस की तस्वीरें शेयर करते हुए दिलजीत ने कैप्शन में लिखा ‘शुक्रिया डबलिन। मेरा अगला परफॉर्मेंस 28 अगस्त को पेरिस में होगा।’
5 of 6
दिलजीत दोसांझ
– फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh
यूजर्स ने किए कमेंट
कई यूजर्स ने दिलजीत दोसांझ की इस पोस्ट पर लाइक किया है। वहीं कई दूसरे यूजर्स ने उनकी पोस्ट पर कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा ‘आग’, एक दूसरे यूजर ने लिखा ‘ऑरा’। एक और यूजर ने लिखा ‘डबलिन में पंजाब का एक छोटा टुकड़ा।’ एक यूजर ने लिखा ‘डबलिन में कभी ना भुलाई जाने वाली रात।’