Raksha Bandhan Special 2026 Bollywood Trending Songs On Brother And Sister Relation – Entertainment News: Amar Ujala

Raksha Bandhan Special 2026 Bollywood Trending Songs On Brother And Sister Relation – Entertainment News: Amar Ujala

आज भाई-बहन को समर्पित रक्षाबंधन का त्योहार है। देश ही नहीं विदेश में भी इस त्योहार को खूब धूमधाम से मनाया जाता है। इस त्योहार से बॉलीवुड भी अछूता नहीं है। बॉलीवुड फिल्मों में कई ऐसे गाने हैं, जो भाई-बहन के प्यार वाले त्योहार रक्षाबंधन पर बने हैं। आइए इनमें से कुछ गानों के बारे में जानते हैं।

Raksha Bandhan special 2026 bollywood trending songs on Brother and Sister relation

रक्षाबंधन के मशहूर गाने
– फोटो : सोशल मीडिया

भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना- ‘छोटी बहन’

शैलेन्द्र की कलम से निकला ये गाना भाई-बहन के रिश्ते को बखूबी दर्शाता है। यह गाना रक्षाबंधन पर सबसे ज्यादा बजने वाले गानों में से एक है। इसे लता मंगेशकर ने आवाज दी है। वहीं इसे शंकर-जयकिशन ने संगीत दिया है।

Raksha Bandhan special 2026 bollywood trending songs on Brother and Sister relation

रक्षाबंधन के मशहूर गाने
– फोटो : सोशल मीडिया

बहना ने भाई की कलाई से प्यार बांधा है- ‘रेशम की डोरी’

रक्षा बंधन पर सुने जाने वाले गानों में से यह सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला गाना है। इसे सुमन कल्याणपुर ने आवाज दी है। इसके बोल इन्दीवर ने लिखे हैं। शंकर-जयकिशन इसके संगीतकार हैं। इस गाने को जब भी सुना जाता है, यह रक्षाबंधन की याद दिला देता है।

Raksha Bandhan special 2026 bollywood trending songs on Brother and Sister relation

रक्षाबंधन के मशहूर गाने
– फोटो : सोशल मीडिया

मेरे भैया मेरे चंदा- ‘काजल’

साल 1965 में रिलीज हुई फिल्म ‘काजल’ का गाना ‘मेरे भैया मेरे चंदा’ आज भी बहुत मशहूर है। रक्षाबंधन के दिन यह गाना लगभग हर किसी के कानों में गूंजता है। इस गाने को दिग्गज गायिका आशा भोसले ने गाया है। रवि ने इसको संगीत दिया है।

Raksha Bandhan special 2026 bollywood trending songs on Brother and Sister relation

रक्षाबंधन के मशहूर गाने
– फोटो : सोशल मीडिया

रंग बिरंगी राखी लेकर आई बहना- ‘अनपढ़’

इसी तरह से साल 1962 में रिलीज हुई फिल्म ‘अनपढ़’ का गाना ‘रंग बिरंगी राखी लेकर आई बहना’ भी बहुत मशहूर है। राजा मेहदी अली खान की कलम से निकले इस गाने को लता मंगेशकर ने गाया है। मदन मोहन ने इसका म्यूजिक दिया है।

Source link
#Raksha #Bandhan #Special #Bollywood #Trending #Songs #Brother #Sister #Relation #Entertainment #News #Amar #Ujala

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *