इंदौर में मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने सीजन 2025-26 के अवॉर्ड समारोह को आयोजित किया। जिसमें अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और टीमों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और पूर्व भारतीय क्रिकेटर जवागल श्रीनाथ मौजूद रहे। समारोह में कुल 2 करोड़ 94 लाख 29 हजार 508 रुपए के पुरस्कार खिलाड़ियों और टीमों को दिए गए।
मैदान पर शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के साथ उन टीमों को भी सम्मान मिला, जिन्होंने पूरे सीजन अपनी छाप छोड़ी।कूच बिहार ट्रॉफी चैंपियन एमपी अंडर-19 टीम को सबसे बड़ी पुरस्कार राशि के तौर पर 73 लाख 83 हजार 750 रुपए दिए गए। वहीं महिला सीनियर टी-20 की रनर-अप टीम को 40 लाख रुपए की पुरस्कार राशि मिली। भारतीय टीम तक पहुंचने वाले मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को भी मंच पर सम्मान मिला। सारांश जैन,अनादि तागड़े, यशवर्धन चौहान और मनाल चौहान को 5-5 लाख रुपए की पुरस्कार राशि दी गई। वहीं बेस्ट क्रिकेटर अवॉर्ड से आर्यन पांडे और चंचल राठौर को सम्मानित किया गया।
समारोह में मध्यप्रदेश क्रिकेट के दो दिग्गजों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया। प्रशांत मेहता और आनंद पटेल को 5-5 लाख रुपए देकर सम्मानित किया गया। पूर्व भारतीय टेस्ट क्रिकेटर जवागल श्रीनाथ ने खिलाड़ियों को सिर्फ आईपीएल के ग्लैमर तक सीमित नहीं रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि एक मुकम्मल क्रिकेटर बनने के लिए टेस्ट क्रिकेट पर भी ध्यान देना जरूरी है। साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों से क्रिकेट के साथ अपनी शिक्षा पर भी ध्यान देने की अपील की।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एमपीसीए को क्रिकेट का मंदिर बताते हुए मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर गर्व जताया।उन्होंने सारांश जैन के संघर्ष और हालिया उपलब्धि का जिक्र किया,तो वहीं क्रांति गौड़ के लॉर्ड्स में शानदार प्रदर्शन की भी सराहना की।
Source link
#इदर #इदर #म #बट #करकट #सतर #क #परसकर #कदरय #मतर #सधय #बल #एमपसए #करकट #क #मदर


