सुपरहिट शुक्रवार! एक्शन से लेकर हॉरर तक का मजा, OTT पर देखें ये 6 फिल्में, Web-series Hindi News


OTT Recommendation: ओटीटी पर आज यानी शुक्रवार रात को क्या देखें, इसकी एक लिस्ट हम आपको बता रहे हैं। इस लिस्ट में कुछ ऐसी फिल्में शामिल हैं जो आज ही रिलीज हुई हैं। वहीं, कुछ ऐसी फिल्में हैं जो इसी हफ्ते रिलीज हुई हैं। 

अगर आप शुक्रवार को अपने परिवार और दोस्तों के साथ मूवी नाइट का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको कुछ ऐसी फिल्मों के नाम बता रहे हैं जो आप घर बैठे ओटीटी पर ही देख सकते हैं। इन फिल्मों में कुछ ऐसी हैं जो आज यानी 28 अगस्त को ही ओटीटी पर रिलीज हुई हैं। वहीं, कुछ ऐसी फिल्में हैं जो इसी हफ्ते ओटीटी पर आई हैं। इस लिस्ट में हॉरर से लेकर एक्शन फिल्में शामिल हैं।

1.आई, नोबडी

OTT: जियो हॉटस्टार

फिल्म के बारे में: ये एक मलयालम भाषा की क्राइम थ्रिलर फिल्म है। फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 48 मिनट है। फिल्म को निसम बशीर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की कहानी एक ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है जिसपर एक बैंक में डकैती का आरोप है। इस आरोप के लिए उसे मारा-पीटा जाता है।

2. बंदर

OTT: जी5

फिल्म के बारे में: अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी बंदर ओटीटी पर आज ही रिलीज हुई है। फिल्म की कहानी समर मेहरा के इर्द-गिर्द घूमती है। समर मेहरा पर रेप का झूठा आरोप लगा है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे रेप के झूठे केस में फंसे इंसान का जीवन बर्बाद हो जाता है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.2 है।

3. बबीता सिंह रिपोर्टिंग

OTT: प्राइम वीडियो

फिल्म के बारे में: बबीता सिंह रिपोर्टिंग एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है। फिल्म की कहानी बबीता नाम की एक ऐसी पुलिसवाली के इर्द-गिर्द घूमती है जो शादी के बाह पहली बार अपने ससुराल जाती है। जिस दिन वो वहां पहुंचती है, उसी दिन उसकी दोस्त की हत्या हो जाती है। क्या बबीता सुलझा पाएगी अपने दोस्त की हत्या की गुत्थी? फिल्म आज ही प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है।

4. अल्फा

OTT: नेटफ्लिक्स

फिल्म के बारे में: आलिया भट्ट की स्पाई थ्रिलर फिल्म अल्फा आज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। फिल्म में आलिया भट्ट के साथ शरवरी वाघ नजर आई हैं। इसके अलावा बॉबी देओल और अनिल कपूर फिल्म में नजर आए हैं।

5. बैकरूम्स

OTT: सोनी लिव

फिल्म के बारे में: साल 2026 में रिलीज हुई बैकरूम्स एक साइंस फिक्शन हॉरर फिल्म है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.8 है। एक थेरेपिस्ट का मरीजा कहीं अचानक गायब हो जाता है। अब उसके सामने खुद को बचाने की चुनौती है।

6. दे विल किल यू

OTT: जियो हॉटस्टार

फिल्म के बारे में: दे विल किल यू एक एक्शन कॉमेडी हीरो फिल्म है। फिल्म का रन टाइम 1 घंटे 34 मिनट है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.3 है।



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *