![]()
मंदसौर जिले के पिपलियामंडी में शुक्रवार को रक्षाबंधन के मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के विरोध में अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस महासचिव अनिल शर्मा ने शक्कर के पाउच से विशेष राखियां तैयार कीं। इन राखियों को बहनों के बीच वितरित किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी एक-दूसरे की कलाई पर शक्कर की राखियां बांधीं और महंगाई के खिलाफ विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों पर निशाना साधा। जिला कांग्रेस महासचिव अनिल शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में महंगाई लगातार बढ़ी है, जिससे आमजन परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई के कारण गरीबों की थाली से शक्कर, दाल, तेल सहित अन्य जरूरी खाद्य सामग्री दूर होती जा रही है। शर्मा ने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण महंगाई बढ़ रही है और इसका सबसे ज्यादा असर गरीब, किसान और मजदूर वर्ग पर पड़ रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से आमजन की परेशानियों को देखते हुए महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। शर्मा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी महंगाई, गरीब, किसान और छात्रों के मुद्दों को लेकर लगातार आवाज उठा रहे हैं। कांग्रेस बोली- मेहनत के बाद भी दो वक्त की रोटी मुश्किल प्रदेश कांग्रेस सचिव मुकेश निडर ने कहा कि महंगाई से आमजन त्रस्त है। उन्होंने कहा कि मेहनत-मजदूरी करने के बाद भी गरीब और मजदूर परिवारों को दो वक्त की रोटी जुटाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। उन्होंने भी केंद्र सरकार से बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष श्यामलाल मालवीय, नगर अध्यक्ष भेरूपप्पू गुर्जर, पूर्व मंडलम अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश ररोतिया, किसान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष दिनेश पाटीदार बालागुड़ा, राजेंद्र शर्मा, सुंदरलाल प्रजापत और हेमराज प्रजापति सहित कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Source link
#रकषबधन #पर #शककर #क #रख #बधकर #महगई #क #वरध #जतय #पपलयमड #म #कगरस #क #परदरशन #कगरस #न #मद #सरकर #क #नतय #पर #सध #नशन #Mandsaur #News

