Divya Agarwal Apurva Padgaonkar Relationship: ‘बिग बॉस ओटीटी’ विनर दिव्या अग्रवाल की पर्सनल लाइफ एक बार फिर से हेडलाइन्स में आ गई है। दरअसल, कुछ ही सयम पहले दिव्या और उनके पति अपूर्व पडगांवकर के अलग रहने की खबरों के बाद उनके रिश्ते में दरार की गॉसिप्स शुरू हो गई थीं। हालांकि दिव्या ने रिएक्ट करते हुए कहा था कि वो काम के सिलसिले में अलग रहते हैं। लेकिन अब उनका रिश्ता इस बार धोखे-एक्सट्रा मैरिटल अफेयर और बेवफाई को लेकर विवादों में आ गया है।

दरअसल, भव्या सिंह जो कि ‘द 50’ और ‘प्लेग्राउड सीजन 5’ जैसे शोज में दिखाई दे चुकी है उन्होंने दिव्या और अपूर्व के रिलेशन को लेकर हैरान करने वाले खुलासे किए हैं। भव्या ने अपने हालिया इंटरव्यू में दिव्या और अपूर्व के रिश्ते को लेकर कई गंभीर दावे कर डाले हैं। टेली चक्कर को दिए इंटरव्यू में भाव्या सिंह ने दिव्या के पति अपूर्व पर बेवफाई का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि वह पहले ही दिव्या को अपूर्व के बारे में आगाह कर चुकी थीं, लेकिन उस वक्त दिव्या ने उनकी बात पर भरोसा नहीं किया।
भाव्या ने इस इंटरव्यू में कहा, “जितने भी वो पैसे लगाती है पीआर में वो बेकार है। क्योंकि उन लोगों को ये याद है कि मैंने क्या कहा, पर वो ये भूल जाते हैं कि वो क्या कहती है। सब बिका हुआ रहता है। उसने वरुण सूद को चीट किया। वो बंदा इतना अच्छा है, रियलिटी शोज के कॉम्पीटीशन से वो बिल्कुल दूर रहता है। दिव्या ने वरुण को धोखा दिया। लेकिन आप जो करते हैं वो वापस घूमकर जरूर आता है।”
भाव्या ने बताया कि दिव्या उनसे दूरी बनाकर चलती हैं क्योंकि वो उनकी पोल खोल देंगी। भाव्या के मुताबिक दिव्या का पूरा बिजनेस काले धंधे पर चलता है। भाव्या ने आगे दावा किया, “दोनों ही नशे करते हैं। जब ज्यादा हो जाता है तो अपूर्व लड़कियों को अपनी फोटोज भेज देता है। बहुत लड़कियों को भेजी है। अपनी खुद की सगाई के दिन भेजी हैं और अब दिव्या प्रूफ इकट्ठा कर रही है। दिव्या इतनी बेशर्म औरत है कि मैं क्या बताऊं। मुझे मैसेज कर रही है प्रूफ के लिए। उसको छत्तीस लड़कियां मिल जाएंगी मार्केट में, जिनको उनके हसबैंड ने फोटो भेजी हुई हैं। उनको गंदा फील कराया है। दिव्या को वरुण सूद का कर्मा मुंह पर मिला है।”
अपूर्व और दिव्या की बात करें तो उन्होंने 20 फरवरी 2024 को शादी रचाई थी। इस कपल की शादी काफी चर्चाओं में रही थी। अपने इंटरव्यू में दिव्या ने खुलासा किया था कि बच्चे करने की उनकी कोई प्लानिंग नहीं है।

