इस स्टार टेनिस खिलाड़ी की दरियादिली:तिब्बत बाढ़ पीड़ितों के लिए दान किए 1 करोड़ रुपये, खुद चोट से जूझकर लौटीं – Chinese Tennis Star Qinwen Zheng Donates 1 Million Yuan To Support Flood Relief Efforts In Tibet

इस स्टार टेनिस खिलाड़ी की दरियादिली:तिब्बत बाढ़ पीड़ितों के लिए दान किए 1 करोड़ रुपये, खुद चोट से जूझकर लौटीं – Chinese Tennis Star Qinwen Zheng Donates 1 Million Yuan To Support Flood Relief Efforts In Tibet

चीन की स्टार टेनिस खिलाड़ी झेंग छिनवेन ने एक बार फिर मुश्किल वक्त में अपने देश के लोगों का साथ देकर दिल जीत लिया है। याहू स्पोर्ट्स के मुताबिक, इस स्टार खिलाड़ी ने तिब्बत के ग्यिरोंग काउंटी में बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित लोगों की मदद के लिए एक मिलियन युआन यानी करीब 1.5 लाख अमेरिकी डॉलर (लगभग 1.4 करोड़ रुपये) दान किए हैं। चीन चैरिटी फेडरेशन ने इस योगदान की पुष्टि की है। यह मदद ऐसे समय में आई है जब खुद झेंग चोट और सर्जरी के बाद अपने करियर को दोबारा पटरी पर लाने की कोशिश कर रही हैं।





Chinese Tennis Star Qinwen Zheng Donates 1 Million Yuan to Support Flood Relief Efforts in Tibet

झेंग
– फोटो : AP


बाढ़ और भूस्खलन ने मचाई भारी तबाही

चीन-नेपाल सीमा के पास स्थित ग्यिरोंग काउंटी में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई। इस आपदा में बड़ी संख्या में लोगों के लापता होने और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आई है। राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। इसी मुश्किल घड़ी में झेंग ने आपदा राहत और पुनर्वास प्रयासों के लिए बड़ी रकम दान की। उनका 10 लाख युआन का योगदान प्रभावित लोगों तक आपात सहायता पहुंचाने और बचाव-पुनर्निर्माण कार्यों में इस्तेमाल किया जाएगा। यह पहली बार नहीं है जब झेंग ने प्राकृतिक आपदा के पीड़ितों की मदद के लिए आगे बढ़कर योगदान दिया है।


Chinese Tennis Star Qinwen Zheng Donates 1 Million Yuan to Support Flood Relief Efforts in Tibet

झेंग
– फोटो : AP


2023 में भी की थी बड़ी मदद

झेंग ने इससे पहले 2023 में चीन के गांसू प्रांत के जिशिशान काउंटी में आए भूकंप के बाद राहत कार्यों के लिए 2 लाख युआन यानी करीब 28 हजार डॉलर का दान दिया था। इस बार उनका योगदान पहले की तुलना में पांच गुना है। चीन की सबसे चर्चित खेल हस्तियों में शामिल झेंग का यह कदम उनके सामाजिक सरोकार को भी दिखाता है। 23 साल की झेंग ने खेल की दुनिया में भी कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने 2024 पेरिस ओलंपिक में महिला एकल का स्वर्ण पदक जीतकर चीन के सबसे बड़े खेल सितारों में अपनी जगह मजबूत की थी।


Chinese Tennis Star Qinwen Zheng Donates 1 Million Yuan to Support Flood Relief Efforts in Tibet

झेंग
– फोटो : AP


चोट ने बदली करियर की रफ्तार

हालांकि, पिछले कुछ समय में झेंग के टेनिस करियर को चोट ने बुरी तरह प्रभावित किया। वह कोहनी की चोट के कारण सर्जरी से गुजरीं और लंबे समय तक कोर्ट से दूर रहीं। इसका असर उनकी रैंकिंग पर भी पड़ा। एक समय दुनिया की नंबर-4 खिलाड़ी रह चुकीं झेंग अब रैंकिंग में 121वें स्थान पर पहुंच गई हैं। चोट के कारण वह 2025 यूएस ओपन में भी हिस्सा नहीं ले सकी थीं। इस सीजन में वापसी के बाद उन्हें शुरुआती दौर में कई हार का सामना करना पड़ा। खुद झेंग ने माना कि लगातार हार से वह मानसिक रूप से भी परेशान हुईं।

उन्होंने कहा, ‘वापसी के बाद मैं कुछ ऐसे मैच हार गई, जिन्हें मुझे नहीं हारना चाहिए था। यह मेरे लिए बहुत दर्दनाक था।’ झेंग ने बताया कि उन्हें लगता था कि उन्होंने अपने प्रशंसकों को निराश किया है। उन्होंने कहा, ‘मैं जीतना चाहती हूं और उन्हें हिम्मत देना चाहती हूं, लेकिन पिछले कुछ महीनों में मैं ऐसा नहीं कर पाई। इसलिए मैं खुद को लेकर भी काफी दुखी थी।’


Chinese Tennis Star Qinwen Zheng Donates 1 Million Yuan to Support Flood Relief Efforts in Tibet

झेंग
– फोटो : AP


अब खुद को सिर्फ अपने खेल पर रखना चाहती हैं ध्यान

मुश्किल दौर से गुजरने के बाद झेंग ने एक अहम सबक सीखा है। उन्होंने कहा कि वह अब उन चीजों पर ध्यान देना चाहती हैं, जिन्हें वह नियंत्रित कर सकती हैं। झेंग ने कहा, ‘मैंने एक चीज सीखी है कि मैं सिर्फ यह नियंत्रित कर सकती हूं कि मैं क्या कर रही हूं। मैं यह नियंत्रित नहीं कर सकती कि कोर्ट पर मेरा प्रदर्शन दूसरों को कैसे प्रभावित करता है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैं अपने कंधों पर इतनी सारी उम्मीदों का बोझ नहीं उठा सकती। उस बोझ के साथ मेरे लिए टेनिस खेलना बहुत मुश्किल है।’


Source link
#इस #सटर #टनस #खलड #क #दरयदलतबबत #बढ #पडत #क #लए #दन #कए #करड #रपय #खद #चट #स #जझकर #लट #Chinese #Tennis #Star #Qinwen #Zheng #Donates #Million #Yuan #Support #Flood #Relief #Efforts #Tibet

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *