क्राइम पेट्रोल के लिए मोटी फीस वसूल रहे हैं अजय देवगन, फिर भी सलमान खान से इतना पीछे, Bollywood Hindi News


अजय देवगन टीवी पर क्राइम पेट्रोल होस्ट करते नजर आ रहे है। इस एक सीजन के लिए एक्टर ने मोटी फीस वसूली है। जानिए एक्टर को कितनी फीस मिल रही है। सलमान खान और अमिताभ बच्चन से पीछे चल रहे हैं अजय।

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन टीवी पर बतौर होस्ट अपना डेब्यू कर चुके हैं। कई सालों से ऑडियंस के बीच जगह बना चुके शो क्राइम पेट्रोल के ने होस्ट सिंघम स्टार हैं। ये शो सोनी टीवी पर टेलीकास्ट हो रहा है और सोनी लिव पर स्ट्रीम। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि एक्टर ने क्राइम पेट्रोल के मेकर्स के साथ 15 एपिसोड की डील साइन की है। इन 15 एपिसोड के लिए एक्टर 90 करोड़ की मोटी रकम वसूली है।

क्राइम पेट्रोल होस्ट करने के लिए अजय देवगन की फीस

सलमान खान, अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार की तरह अब अजय देवगन भी टीवी प्रोग्राम होस्ट कर रहे हैं। एक्टर क्राइम पेट्रोल को होस्ट करते दिख रहे हैं। अजय को फिल्मों में एक्शन करते हुए देखा गया है, क्राइम के खिलाफ आवाज उठाते देखा गया है। अब वो खुद क्राइम शो का हिस्सा बन गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक ये सीजन 15 एपिसोड का होगा जिसमें देश के सबसे हैरान करने वाले केस को दिखाया जाएगा। इस सीजन के लिए अजय ने 90 करोड़ की फीस ली है। हालांकि, सलमान, अमिताभ बच्चन जैसे एक्टर्स होस्टिंग से कमाई में उनसे आगे हैं।

सलमान खान की फीस

सलमान खान की बात करें तो एक्टर पिछले 15 सालों बिग बॉस होस्ट कर रहे हैं। इसकी शुरुआत उन्होंने साल 2010 में की थी। इस दौरान एक्टर की हर एपिसोड की फीस ढाई करोड़ थी। समय के साथ शो और सलमान की पॉपुलैरिटी बढ़ी जिससे फीस में भी इन्क्रीमेंट किया गया। अब बिग बॉस सीजन 20 के पूरे सीजन के लिए सलमान 250 करोड़ रुपए तक की मोटी रकम ले रहे हैं।अजय देवगन से ये फीस कई ज्यादा है। वहीं अमिताभ बच्चन अपने शो कौन बनेगा करोड़पति के हर एपिसोड के लिए 5 करोड़ फीस ले रहे हैं।

अजय देवगन की फिल्में

वर्क फ्रंट की बात करें तो अजय देवगन को हाल में फिल्म धमाल 4 में देखा गया था। धमाल की फ्रंचाइजी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने में कामयाब हुई थी। अब आने वाले दिनों में एक्टर फिल्म दृश्यम 3 लेकर आ रहे हैं। दृश्यम फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया था। अब तीसरी और आखिरी इंस्टामेंट का इंतजार हो रहा है। दृश्यम के लिए 2 अक्टूबर का दिन खास है, इसलिए ये तीसरी कड़ी इसी दिन यानी 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज हो रही है।

डिस्क्लेमर: आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *