खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ATM Card Stuck Solutions: ATM से पैसे निकालते समय अचानक कार्ड का मशीन में फंस जाना काफी घबराहट भरा हो सकता है। ऐसी स्थिति में अक्सर लोग जल्दबाजी में कोई न कोई गलती कर बैठते हैं, जिससे उनके खाते के पैसों पर खतरा मंडराने लगता है।
देखा जाए तो एटीएम में कार्ड फंसने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे तकनीकी खराबी, सर्वर डाउन होना या कई बार गलत पिन दर्ज करना। अगर कभी आपके साथ भी ऐसा हो जाए, तो परेशान होने के बजाय कुछ जरूरी कदम तुरंत उठाने चाहिए। आइए इस लेख में आसान भाषा में समझते हैं कि ऐसी स्थिति में पैसे और कार्ड को सुरक्षित रखने के लिए क्या करना चाहिए।

2 of 5
atm
– फोटो : Adobe Stock
सबसे पहले क्या करें?
- एटीएम कीपैड पर बने लाल रंग के ‘कैंसिल’ बटन को 2-3 बार दबाएं ताकि लेनदेन कैंसिल हो जाए।
- यह सुनिश्चित करें कि आपकी स्क्रीन पर होम पेज या ‘वेलकम’ लिखा आ गया है और सेशन खत्म हो गया है।

3 of 5
atm
– फोटो : Adobe Stock
अनजान व्यक्ति से मदद न लें?
- एटीएम के अंदर मौजूद किसी भी अजनबी व्यक्ति को अपना पिन कोड या गुप्त जानकारी न बताएं।
- जब तक आपकी ट्रांजैक्शन कैंसिल न हो जाए, तब तक मशीन से दूर न हटें।
- कई बार जालसाज एटीएम में डिवाइस लगाकर कार्ड फंसाते हैं, इसलिए सावधानी बरतें।

4 of 5
तुरंत बैंक कस्टमर केयर पर कॉल करें?
– फोटो : AI Generated
तुरंत बैंक कस्टमर केयर पर कॉल करें?
- अपने बैंक के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके कार्ड तुरंत ब्लॉक या हॉटलिस्ट करवाएं।
- अगर आप नेट बैंकिंग या बैंक एप चलाते हैं, तो उससे भी कार्ड को सेकंडों में ब्लॉक कर सकते हैं।
- कस्टमर केयर को कार्ड फंसने की जगह, समय और एटीएम की जानकारी देकर शिकायत नोट करवाएं।

5 of 5
शाखा या गार्ड को सूचित करें?
– फोटो : Adobe Stock
बैंक के नजदीकी ब्रांच पर सूचित करें?
- अगर एटीएम बैंक शाखा के पास है, तो तुरंत अंदर जाकर बैंक अधिकारियों को घटना की जानकारी दें।
- अगर एटीएम पर सिक्योरिटी गार्ड मौजूद है, तो रजिस्टर में अपना नाम, समय और घटना दर्ज कराएं।
- कार्ड ब्लॉक होने के बाद आप अपने बैंक से दूसरा नया एटीएम कार्ड आसानी से इश्यू करा सकते हैं।
Source link
#Atm #म #करड #फस #जए #त #तरत #कय #कर #जन #पस #और #करड #दन #सरकषत #रखन #क #तरक #Atm #Card #Stuck #Easy #Steps #Card #Money #Safe


