Teachers Day 2026 | PM Modi Interaction With Teachers Award Ceremony

Teachers Day 2026 | PM Modi Interaction With Teachers Award Ceremony

17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
Teachers Day 2026 | PM Modi Interaction With Teachers Award Ceremony

पीएम मोदी ने शनिवार को टीचर्स डे पर उन 48 शिक्षकों से बातचीत की, जिन्हें आज राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जाएगा। पीएम मोदी के यूट्यूब चैनल पर 5 मिनट का वीडियो जारी किया गया।

पीएम ने एक महिला टीचर से पूछा कि आप बच्चों को पब्लिक स्पीकिंग सिखाती हैं। अगर मैं आपके यहां का स्टूडेंट हूं और मुझे एक अच्छा स्पीकर बनना है तो मुझे टिप्स दीजिए कि मुझे क्या-क्या करना चाहिए।

इस पर टीचर ने जवाब दिया कि आपको सबसे पहले कॉन्फिडेंस दिखना चाहिए। इस पर पीएम ने हंसते हुए कहा कि तो आखिर ये कॉन्फिडेंस कैसे आएगा। टीचर्स ने कहा कि इसकी प्रैक्टिस करनी होती है।

शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 48 स्कूल टीचर्स को राष्ट्रीय पुरस्कार देंगी।

पीएम की टीचर्स से मुलाकात, 2 तस्वीरें…

पीएम मोदी ने महिला टीचर्स से स्टूडेंट की खूबियों और कमियों के बारे में भी बात की।

पीएम मोदी ने महिला टीचर्स से स्टूडेंट की खूबियों और कमियों के बारे में भी बात की।

पीएम ने कुछ टीचर्स के साथ हंसी-मजाक भी किया।

पीएम ने कुछ टीचर्स के साथ हंसी-मजाक भी किया।

पीएम की बातचीत की 3 बड़ी बातें; कहा- स्क्रीन टाइम एक तरह से लत बन गया

1. स्क्रीन टाइम पर: स्क्रीन टाइम अब एक तरह की लत बन गया है। मेरे मन में एक विचार आता है। अगर कोई बच्चा खेलों में गहरी रुचि लेना शुरू कर दे और खेल से मेरा मतलब वीडियो गेम नहीं, बल्कि मैदान पर जाकर वास्तविक खेल खेलने से है तो धीरे-धीरे वह इस लत से बाहर निकल सकता है।

2. ड्रेस कोड के मुद्दे को लेकर: ड्रेस कोड का मुद्दा कुछ बड़े शहरों या यूनिवर्सिटी में सामने आया है। वहां अक्सर जागरूकता की कमी होती है। कभी-कभी नियम बिना किसी स्पष्टीकरण के ही लागू कर दिए जाते हैं।

3. बच्चों के बदलते व्यवहार को पहचानें: आज शिक्षकों को इससे जुड़े प्रभावों और बच्चों के मन में पैदा होने वाली आशंकाओं के प्रति लगातार जागरूक रहने की जरूरत है और यह देखना चाहिए कि क्या ऐसे कदम बच्चों के व्यवहार में कोई बदलाव ला रहे हैं।

27 राज्यों, 7 केंद्र शासित प्रदेशों से टीचर्स चुने गए

पीएम चयनित टीचर्स से बातचीत करते हैं, पिछली 2 मुलाकातें

साल 2024: मोदी तमिलनाडु की टीचर से बोले- सभी को भ्रम है, वहां सब इंग्लिश जानते हैं

पीएम मोदी ने 2024 में नेशनल टीचर्स अवॉर्ड विनर्स से मुलाकात की थी। तब 82 शिक्षकों को यह अवॉर्ड दिया गया था। इस दौरान तमिलनाडु से आई एक टीचर ने बताया कि, उनके इलाके में कई लोग लोकल लैंग्वेज में पढ़ना चाहते हैं। इस पर पीएम ने कहा- हमारे बीच तो यही भ्रम है कि तमिलनाडु में सब इंग्लिश जानते होंगे। इसीलिए नई शिक्षा नीति में मातृ भाषा पर जोर दिया गया है।

साल 2025: मोदी बोले- कांग्रेस बच्चों की टॉफी पर भी टैक्स लेती थी

पीएम मोदी ने पिछले साल टीचर्स डे से एक दिन पहले दिल्ली में राष्ट्रीय पुरस्कार पाने वाले 45 शिक्षकों से मुलाकात की थी। मोदी ने करीब 35 मिनट तक संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने जीएसटी में सुधार, ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े कानून और आत्मनिर्भर भारत पर चर्चा की।

Source link
#Teachers #Day #Modi #Interaction #Teachers #Award #Ceremony

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *