Mirzapur The Movie: करण जौहर ने मिर्जापुर का किया रिव्यू, बोले- सॉलिड, कड़क और मसालेदार

Mirzapur The Movie: करण जौहर ने मिर्जापुर का किया रिव्यू, बोले- सॉलिड, कड़क और मसालेदार


Mirzapur The Movie: करण जौहर भी अब उन सेलेब्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने मिर्जापुर द मूवी की तारीफ की है. फिल्ममेकर और धर्मा प्रोडक्शंस के हेड ने सोशल मीडिया पर क्राइम थ्रिलर को लेकर अपना रिएक्शन शेयर किया फ्रेंचाइजी के इस नए चैप्टर को शानदार बताया.

मिर्जापुर द मूवी का करण जौहर ने किया रिव्यू

करण जौहर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मिर्जापुर द मूवी का हाई-एनर्जी ट्रेलर शेयर करते हुए मूवी की तारीफ की. उन्होंने लिखा, ''मिर्जापुर एक सॉलिड, कड़क और मसालेदार राइड है. मुझे यह सीरीज बहुत पसंद है और मैंने फिल्म का भरपूर आनंद लिया!!! सभी दिग्गज किरदार शानदार ढंग से अपनी भूमिका निभाते हैं और नए किरदारों के लिए सहजता से रास्ता बनाते हैं. अगर आपने सीरीज नहीं भी देखी है तो भी आपको फिल्म पसंद आएगी.''

Mirzapur The Movie: करण जौहर ने मिर्जापुर का किया रिव्यू, बोले- सॉलिड, कड़क और मसालेदार
करण जौहर का इंस्टाग्राम स्टोरी

मिर्जापुर द मूवी के बारे में

अमेजन एमजीएम स्टूडियो और एक्सेल एंटरटेनमेंट की ओर से प्रस्तुत मिर्जापुर: द मूवी का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है. फिल्म की कहानी और लेखन पुनीत कृष्णा ने किया है, जबकि इसे रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया है. कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी फिल्म के को-प्रोड्यूसर हैं.

View on Instagram

मिर्जापुर में मौजूद हैं ये स्टार्स

अली फजल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु के अलावा फिल्म में जितेंद्र कुमार की एंट्री भी देखने को मिलती है, जो विक्रांत मैसी की जगह बबलू पंडित के किरदार को आगे बढ़ाते हैं. वहीं रवि किशन एक नए चेहरे के तौर पर फिल्म का हिस्सा हैं. इसके अलावा अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौर और श्वेता त्रिपाठी भी शो से अपने पुराने किरदारों में वापसी कर रहे हैं. बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही डबल डिजीट में कमाई की है. पहले दिन इसने 24 करोड़ कमाए. भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन 29.70 करोड़ पहुंच गया है.

ये भी पढ़ें: Mirzapur The Movie Day 1: कालीन भैया का बॉक्स ऑफिस पर तांडव, सैयारा और आवारापन 2 के रिकॉर्ड चकनाचूर

The post Mirzapur The Movie: करण जौहर ने मिर्जापुर का किया रिव्यू, बोले- सॉलिड, कड़क और मसालेदार appeared first on Prabhat Khabar.





Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *