Bhojpuri viral song pawan singh Shweta mahra chhod di na car romance Bhojpuri wildest boldest song

Bhojpuri viral song pawan singh Shweta mahra chhod di na car romance Bhojpuri wildest boldest song


Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा में ऐसी काफी सारी फिल्में और गाने है जो पुराने होने के बावजूद भी खूब वायरल होते हुए नजर आते हैं। इतना ही नहीं अगर कोई नया गाना भी रिलीज होता है तो कई बार दर्शकों के बीच में वह छा जाता है और कुछ ही घंटों में उस पर मिलियंस में भी व्यूज आ जाते हैं।

Bhojpuri viral song pawan singh Shweta mahra chhod di na car romance Bhojpuri wildest boldest song

आज हम आपको एक ऐसे ही गाने के बारे में बताने वाले हैं जिस पर एक दिन में ही मिलियन में व्यूज आ गए। हम बात कर रहे हैं पवन सिंह के नए गाने ‘छोड़ दी ना’ की। इस गाने में पवन सिंह को श्वेता महारा के साथ में देखा जा रहा है।

गाने की बात करें तो आपको बता दें कि शुरुआत में पवन सिंह सोते हुए नजर आते हैं। इस दौरान श्वेता नहा कर आती है और अपने गीले बालों को पवन सिंह पर झटक देती है। इसके बाद में पवन सिंह की आंख खुल जाती है और वह भी रोमांटिक हो जाते हैं।

इसके बाद में पवन सिंह और श्वेता महारा के बीच में जोरदार तरीके से रोमांस देखने के लिए मिलता है। इतना ही नहीं दोनों खूब जोरदार डांस करते हुए भी नजर आते हैं। दोनों की केमिस्ट्री काफी ज्यादा शानदार नजर आ रही है।

इस गाने में आगे देखने के लिए मिलता है कि एक गाड़ी के अंदर भी दोनों जमकर रोमांस करते हैं। बारिश हो रही होती है और फिर बाहर जाकर श्वेता बारिश में डांस करने लग जाती है। श्वेता की अदाओं पर पवन सिंह अपना दिल हार बैठे हैं और खूब रोमांटिक अंदाज में उन्हें रिझाते हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि पवन सिंह के इस गाने को एक दिन पहले ही प्रांशी म्यूजिक नाम के एक यूट्यूब चैनल द्वारा शेयर किया गया है। इस गाने पर अभी तक 2.3 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ रहा है। फैन्स के बीच यह गाना काफी लोकप्रिय हो चुका है।



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *