सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी इन दिनों अपने और सारा अली खान के बीच हुए विवादों को लेकर चर्चा में हैं। आए दिन वो किसी ना किसी इंटरव्यू में सारा का जिक्र करते हैं। हाल ही में उन्होंने सारा से जुड़ा हुआ एक और मजाकिया किस्सा सुनाते हुए अभिनेत्री पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि एक पार्टी में सारा ने कथित तौर पर जो मजाक किया उसके बाद उन्हें कैसा बवाल झेलना पड़ा।
सारा की कौन सी हरकत पड़ी ओरी पर भारी?
ओरी ने पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में कहा, ‘कुछ समय पहले मैं और सारा एक पार्टी में गए थे। सारा उस समय एक मशहूर एक्ट्रेस बन चुकी थीं। मगर मुझे ज्यादा लोग नहीं जानते थे। उस पार्टी में बैठने की जगह नहीं थी। तब सारा को एक लड़की कुर्सी पर बैठी दिखी। सारा ने उस लड़की को धक्का दे दिया। इसके बाद उस लड़की ने सारा को उसकी पॉपुलरिटी के चलते कुछ नहीं कहा, मगर मुझसे वह झगड़ने लगी। कुछ समय बाद वह लड़की शांत हो गई। उसने मुझसे कहा कि कोई बात नहीं गलती से हो गया होगा। इस पूरे मामले में मेरी कोई गलती भी नहीं थी फिर भी मैंने बातें सुनीं।’
Source link
#ववदत #बयनपरट #म #सर #अल #खन #न #दय #लडक #क #धकक #ओर #न #यद #कय #कसस #बल #गलत #नह #थ. #Orry #Shared #Sara #Ali #Khan #Party #Tale #Pushed #Girl #Chair


