SIT बने दो दिन बीते, महिला के बयान नहीं लिए:  बालाघाट में 4 पुलिसवालों पर पट्टे और डंडे से पीटने के आरोप – Balaghat (Madhya Pradesh) News

SIT बने दो दिन बीते, महिला के बयान नहीं लिए: बालाघाट में 4 पुलिसवालों पर पट्टे और डंडे से पीटने के आरोप – Balaghat (Madhya Pradesh) News

SIT बने दो दिन बीते, महिला के बयान नहीं लिए:  बालाघाट में 4 पुलिसवालों पर पट्टे और डंडे से पीटने के आरोप – Balaghat (Madhya Pradesh) News


बालाघाट के किरनापुर थाने में एक गर्भवती महिला ने पुरुष पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। महिला सावित्री चौधरी के चेहरे पर आज भी पुलिस का डर साफ दिखाई देता है, जबकि घटना को एक सप्ताह से ज्यादा हो गया है। बुधवार को सावित्री ने बताया कि वह कपड़े सिल रही थी, तभी बिना किसी महिला पुलिसकर्मी के चार पुलिसकर्मी उनके घर आए। वे उन्हें और उनके पति को थाने ले गए, जहां उनके साथ पट्टे और डंडे से मारपीट की गई। क्या कहते हैं नियम महिला अधिवक्ता माधुरी कटरे ब्रम्ह ने बताया कि नियमानुसार, किसी भी महिला से सूर्यास्त से लेकर सूर्योदय तक पूछताछ नहीं की जा सकती है। साथ ही, किसी भी महिला पर कानूनी कार्रवाई के दौरान महिला पुलिसकर्मी का मौजूद रहना अनिवार्य है। एसपी ने की कार्रवाई इस मामले के सामने आने के बाद 7 सितंबर को एसपी आदित्य मिश्रा ने किरनापुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक दामेन्द्र तुरकर, प्रधान आरक्षक आशीष बघेल, आरक्षक कपिल बघेल और महिला आरक्षक मेघा टेकाम को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच के लिए डीएसपी प्रतिष्ठा राठौर के नेतृत्व में चार सदस्यीय एसआईटी टीम बनाई गई है, जिससे दो सप्ताह में जांच रिपोर्ट मांगी गई है। एसआईटी गठित हुए दो दिन बीत चुके हैं, पीड़िता सावित्रीबाई का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि, अब तक इस मामले में उनके बयान नहीं लिए गए हैं।

Source link
#SIT #बन #द #दन #बत #महल #क #बयन #नह #लए #बलघट #म #पलसवल #पर #पटट #और #डड #स #पटन #क #आरप #Balaghat #Madhya #Pradesh #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *