ब्रिक्स 2026:समिट के इतर कई वैश्विक नेताओं के साथ पीएम मोदी और राष्ट्रपति की द्विपक्षीय बैठक, देखें शेड्यूल – Brics Summit 2026 Bilateral Meetings Of Dignitaries With Prime Minister Narendra Modi And President Murmu

ब्रिक्स 2026:समिट के इतर कई वैश्विक नेताओं के साथ पीएम मोदी और राष्ट्रपति की द्विपक्षीय बैठक, देखें शेड्यूल – Brics Summit 2026 Bilateral Meetings Of Dignitaries With Prime Minister Narendra Modi And President Murmu

भारत की अध्यक्षता में 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित होगा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई वैश्विक नेताओं के साथ शिखर वार्ता में शामिल होंगे। इसके साथ ही, सम्मेलन से इतर पीएम मोदी कई देशों के शीर्ष नेताओं के साथ अलग से द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे, जिन पर दुनिया की नजर रहेगी।


ब्रिक्स 2026:समिट के इतर कई वैश्विक नेताओं के साथ पीएम मोदी और राष्ट्रपति की द्विपक्षीय बैठक, देखें शेड्यूल – Brics Summit 2026 Bilateral Meetings Of Dignitaries With Prime Minister Narendra Modi And President Murmu

प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति की बैठकें
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

भारत की अध्यक्षता में आयोजित होने जा रहे 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए नई दिल्ली पूरी तरह तैयार है। दो दिवसीय यह उच्चस्तरीय बहुपक्षीय शिखर सम्मेलन 12 और 13 सितंबर को आयोजित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सम्मेलन के प्रति भारत का दृष्टिकोण साझा करते हुए उम्मीद जताई है कि बैठक के दौरान वर्तमान वैश्विक परिदृश्य के प्रमुख मुद्दों पर सकारात्मक, सार्थक और दूरगामी चर्चा होगी। इस दो दिवसीय शिखर सम्मेलन में ब्रिक्स सदस्य देशों के बीच आर्थिक, व्यापारिक, तकनीकी और सामाजिक सहयोग बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।  


किन-किन वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें?

शिखर सम्मेलन के बहुपक्षीय एजेंडे से इतर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के कई प्रमुख देशों के शीर्ष नेताओं और राष्ट्राध्यक्षों के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय  बैठकें भी करेंगे। ये बैठकें भारत के रणनीतिक, आर्थिक और वैश्विक संबंधों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।  जिन प्रमुख वैश्विक नेताओं के साथ पीएम मोदी की द्विपक्षीय बातचीत करेंगे वे इस प्रकार हैं:

आज, 11 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ गणमान्य व्यक्तियों की द्विपक्षीय बैठकें:


  • व्लादिमीर पुतिन (राष्ट्रपति, रूस): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अहम द्विपक्षीय बैठक।

  • मसूद पेजेशकियन (राष्ट्रपति, ईरान): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय चर्चा।

  • एंटोनियो गुटेरेस (महासचिव, संयुक्त राष्ट्र): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वैश्विक मुद्दों पर वार्ता।

12 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ गणमान्य व्यक्तियों की द्विपक्षीय बैठकें:


  • अबी अहमद अली (प्रधानमंत्री, इथियोपिया): पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक।

  • अनवर इब्राहिम (प्रधानमंत्री, मलेशिया): पीएम मोदी के साथ वार्ता।

  • शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान (क्राउन प्रिंस, अबू धाबी): पीएम मोदी के साथ मुलाकात।

  • ले मिन्ह हुंग (प्रधानमंत्री, वियतनाम): पीएम मोदी के साथ बैठक।

  • मसूद पेजेशकियन (राष्ट्रपति, ईरान): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ शिष्टाचार मुलाकात।

  • शी जिनपिंग (राष्ट्रपति, चीन): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बहुप्रतीक्षित द्विपक्षीय वार्ता।

13 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ गणमान्य व्यक्तियों की द्विपक्षीय बैठकें:


  • कासिम-जोमार्ट तोकायेव (राष्ट्रपति, कजाकिस्तान): पीएम मोदी के साथ बैठक।

  • फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर (राष्ट्रपति, फिलीपींस): पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय चर्चा।

  • अब्देल फतह अल-सीसी (राष्ट्रपति, मिस्र): पीएम मोदी के साथ वार्ता।

  • माटामेला सिरिल रामफोसा (राष्ट्रपति, दक्षिण अफ्रीका): पीएम मोदी के साथ उच्चस्तरीय बैठक।

  • एवरिस्टे नदायिशिमिये (राष्ट्रपति, बुरुंडी): पीएम मोदी के साथ मुलाकात।

  • कासिम शेट्टिमा (उपराष्ट्रपति, नाइजीरिया): पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बातचीत।

  • जेसिका अलुपो (उपराष्ट्रपति, युगांडा): पीएम मोदी के साथ बैठक।

 

Source link
#बरकस #2026समट #क #इतर #कई #वशवक #नतओ #क #सथ #पएम #मद #और #रषटरपत #क #दवपकषय #बठक #दख #शडयल #Brics #Summit #Bilateral #Meetings #Dignitaries #Prime #Minister #Narendra #Modi #President #Murmu

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *