आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना को किया अनफॉलो, डिलीट कीं पति संग अपनी रील्स, Tv Hindi News


गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला पिछले कुछ वक्त से अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। इन चर्चाओं के बीच अब आकांक्षा चमोला ने अपने पति गौरव खन्ना को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है। 

अपने पति गौरव खन्ना से अलग हो चुकीं आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना को इंस्टाग्राम से भी अनफॉलो कर दिया है। इतना ही नहीं, आकांक्षा चमोला ने अपनी प्रोफाइस से गौरव खन्ना संग अपनी रील्स भी हटा दी हैं। गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला पिछले वक्त से अलग रह रहे हैं। आकांक्षा चमोला ने गौरव से अलग होने का खुलासा नेटफ्लिक्स के शो लॉकअप पर किया था।

गौरव खन्ना अब भी कर रहे आकांक्षा चमोला को फॉलो

आकांक्षा चमोला ने भले ही गौरव खन्ना को अपने इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया हो, लेकिन गौरव खन्ना अब भी आकांक्षा चमोला को फॉलो कर रहे हैं। इतना ही नहीं, गौरव खन्ना की प्रोफाइल पर अब आकांक्षा और उनकी रील्स मौजूद हैं।

आकांक्षा ने लॉकअप पर किया था गौरव से अलग होने का खुलासा

आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना का अभी तलाक नहीं हुआ है, लेकिन गौरव खन्ना और आकांक्षा लंबे वक्त से एक दूसरे से अलग रह रहे हैं। आकांक्षा ने इस बात का खुलासा नेटफ्लिक्स के शो लॉकअप के प्रीमियर पर किया था। आकांक्षा ने बताया था कि वो गौरव खन्ना से अलग अपने माता-पिता के साथ रह रही हैं और उनका और गौरव का तलाक होने वाला है।

आकांक्षा चमोला का ट्रोलिंग का करना पड़ा था सामना

गौरव जब बिग बॉस में आए थे, आकांक्षा फैमिली वीक में उनसे मिलन भी आई थीं। उस वक्त गौरव खन्ना और आकांक्षा ने ऐसा दिखाया था कि दोनों के बीच सब ठीक है। गौरव खन्ना को सोशल मीडिया पर लोग ग्रीन फॉरेस्ट कहते हैं। इस वजह से जब आकांक्षा ने बताया कि वो और गौरव अलग होने वाले हैं, सोशल मीडिया पर आकांक्षा को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।

एलिमनी पर बात करेंगी आकांक्षा चमोला?

आकांक्षा अब तक अपनी ट्रोलिंग को लेकर कुछ नहीं बोल रही थीं, लेकिन मैशेबल के साथ खास बातचीत में आकांक्षा ने गौरव खन्ना से अलग होने को लेकर बातें कीं। उन्होंने गौरव खन्ना से तलाक लेने के बाद एलिमनी लेने को लेकर भी बात की।

आकांक्षा चमोला बोलीं- इतना पैसा होता तो देश छोड़ देतीं

इस बातचीत के दौरान आकांक्षा से पूछा गया कि क्या वो गौरव खन्ना से एलिमनी के तौर पर 10 करोड़ रुपये मांग रही हैं? अफवाहों पर विराम लगाते हुए आकांक्षा ने साफ किया कि वो गौरव से पैसे नहीं ले रही हैं। उन्होंने कहा, “अगर मांगा होता और अगर मिल गया होता तो मैं यहां बैठी होती? अगर सच में मेरे पास इतने पैसे होते न तो मैं कब का यह देश छोड़कर चली गई होती।

क्या गौरव से तलाक के बाद दूसरी शादी करेंगी आकांक्षा चमोला?

इस दौरान आकांक्षा चमोला से सवाल हुआ कि क्या वो गौरव खन्ना से अलग होने के बाद किसी और से शादी करेंगी? आकांक्षा ने साफ किया वो दूसरी शादी नहीं करेंगी। बता दें, बिग बॉस में गौरव खन्ना ने खुलासा किया था कि उन्हें बच्चे चाहिए, लेकिन आकांक्षा को बच्चे नहीं चाहिए। मीडिया राउंड में इस बारे में बात करते हुए गौरव खन्ना काफी इमोशनल भी हो गए थे। गौरव की इमोशनल होने वाली वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, उस वक्त भी आकांक्षा चमोला को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

कब हुई थी आकांक्षा और गौरव की शादी?

आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना की शादी साल 2016 में हुई थी। आकांक्षा चमोला गौरव खन्ना से उम्र में 9 साल छोटी हैं। अपने से बड़ी उम्र के लड़के से शादी करने के लिए भी आकांक्षा चमोला को भी का ट्रोल किया जाता है।



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *