Rahu-Ketu Gochar 2026: ज्योतिष में राहु और केतु को छाया ग्रह माना गया है और दोनों ही अपने प्रभाव के लिए जाने जाते हैं। मान्यता है कि राहु-केतु का प्रभाव व्यक्ति को अचानक लाभ, मान-सम्मान और सफलता दिला सकता है, तो वहीं अचानक ही जीवन में कई तरह की परेशानियां भी खड़ी कर सकता है। इसके अलावा जातकों की मानसिक शांति पर भी इन ग्रहों का असर देखने को मिल सकता है। ये दोनों ग्रह अपनी उल्टी और सीधी चाल से गोचर करते हुए अलग-अलग राशियों के जीवन पर प्रभाव डालते हैं। वर्तमान की बात करहें, तो राहु कुंभ और केतु सिंह राशि में स्थित हैं। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, राहु-केतु का राशि परिवर्तन 5 दिसंबर 2026 को होगा। इस दौरान राहु कुंभ राशि से निकलकर मकर में और केतु सिंह से निकलकर कर्क राशि में अपना स्थान लेंगे। हालांकि, तब तक कुछ राशि वालों को इन दोनों ग्रहों के प्रभाव के कारण विशेष सावधानी बरतनी पड़ सकती है। इस दौरान काम, यात्रा और रिश्तों से जुड़े मामलों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। ऐसे इन राशियों के नाम जानते हैं।

2 of 4
Rahu-Ketu Gochar 2026
– फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को इस समय छोटी-सी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है। आपको अपनी सेहत को लेकर विशेष रूप से सावधान रहना होगा। नए काम की शुरुआत अच्छी हो सकती है, लेकिन किसी भी योजना को जल्दबाजी में आगे बढ़ाने के बजाय पूरी तैयारी और सोच-विचार के साथ काम करें। किसी भी महत्वपूर्ण फैसले में जल्दबाजी करने से बचें। अगर किसी कॉलेज या नौकरी में आवेदन कर रहे थे, तो काम में बाधाएं आ सकती हैं। तनाव का स्तर बढ़ने से मन चिड़चिड़ा हो सकता है।

3 of 4
Rahu-Ketu Gochar 2026
– फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए समय सामान्य रह सकता है, लेकिन इस दौरान धैर्य की परीक्षा अधिक रहेगी। भूमि-भवन से जुड़े मामले आपकी चिंता बढ़ा सकते हैं। बिना पूरी जानकारी हासिल किए किसी नई योजना में पैसा लगाने से बचें। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतना आपके लिए लाभकारी रहेगा। इस समय आप अधिक यात्रा भी करेंगे, जिससे तनाव बढ़ेगा। साथ ही खर्च की अधिकता भी रहेगी।
जून 2027 तक इन राशि वालों को शनि देंगे मनचाहा लाभ, घर और गाड़ी खरीदने से लेकर सभी सपने होंगे पूरे

4 of 4
Rahu-Ketu Gochar 2026
– फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को रिश्तों में सामंजस्य बैठाने में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव बढ़ाने के बजाय बातचीत के जरिए मामले सुलझाने की कोशिश करें। निवेश से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों में भी धैर्य से काम लें। जल्दबाजी में लिया गया आर्थिक फैसला परेशानी बढ़ा सकता है। कुंभ राशि वालों को कला के क्षेत्र में बहुत मेहनत करनी होगी अन्यथा आप परेशानी महसूस करेंगे। इस समय काम को लेकर छोटी सी भी भूल आपको भारी पड़ सकती है।
शनि के घर में मंगल की एंट्री इन राशि वालों पर पड़ेगी भारी, हर काम के लिए करनी होगी अधिक मेहनत
Source link
#रहकत #गचर #2026दसबर #तक #इन #रश #वल #पर #रहग #रहकत #क #नजर #नकरशद #म #आएग #उतरचढव #Rahuketu #Gochar #Zodiac #Wll #Face #Problems #Stay #Alert



