![]()
दतिया में सरसई थाना क्षेत्र के धमना गांव में गुरुवार रात करीब 8 बजे 42 वर्षीय युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शव की पहचान ग्यादीन प्रजापति पिता मुन्नालाल प्रजापति के रूप में हुई। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य गांव में लगे गणेश पंडाल में आरती में शामिल होने गए थे। जानकारी के अनुसार, ग्यादीन ने घर में म्यार से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। उनकी मां कपूरी सबसे पहले घर पहुंचीं। उन्होंने ग्यादीन को फंदे पर लटका देखा, जिसके बाद परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों के मुताबिक, ग्यादीन मजदूरी करते थे और टीवी व शुगर सहित स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे और दो बेटियां हैं। सूचना मिलते ही सरसई पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भांडेर अस्पताल लाया गया है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।
Source link
#गणश #आरत #क #दरन #यवक #न #घर #म #फस #लगई #दतय #म #परजन #पडल #म #गए #थ #म #न #लटकर #दख #शव #datia #News


