केरल नौसेना अकादमी से बांग्लादेशी गिरफ्तार:करीब एक साल से लॉन्ड्री सेक्शन में कॉन्ट्रेक्ट पर काम कर रहा था, फर्जी ID बरामद

केरल नौसेना अकादमी से बांग्लादेशी गिरफ्तार:करीब एक साल से लॉन्ड्री सेक्शन में कॉन्ट्रेक्ट पर काम कर रहा था, फर्जी ID बरामद

केरल नौसेना अकादमी से बांग्लादेशी गिरफ्तार:करीब एक साल से लॉन्ड्री सेक्शन में कॉन्ट्रेक्ट पर काम कर रहा था, फर्जी ID बरामद


केरल की एझिमाला नौसेना अकादमी में फर्जी दस्तावेजों से भारतीय नागरिक बनकर काम कर रहे बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 32 साल के बिप्लब सोरेन के रूप में हुई है। वह अकादमी के लॉन्ड्री सेक्शन में कॉन्ट्रैक्ट वर्कर था। नौसेना अधिकारियों ने शुक्रवार रात करीब 8:15 बजे पूछताछ और दस्तावेजों की जांच के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, वह वैध दस्तावेजों के बिना भारत में रह रहा था। व्यवहार पर शक हुआ तब पूछताछ हुई नौसेना अधिकारियों को हाल ही में बिप्लब के व्यवहार पर शक हुआ था। इसके बाद उस पर नजर रखी गई और अधिकारियों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। विस्तृत जांच के दौरान उसके मोबाइल फोन से ऐसे दस्तावेज और अन्य जानकारी मिली, जिनसे उसके बांग्लादेशी नागरिक होने का संकेत मिला। इसके बाद नौसेना अधिकारियों ने उसकी पूछताछ और दस्तावेजों का सत्यापन किया। करीब एक साल से अकादमी में काम बिप्लब सोरेन करीब एक साल से संवेदनशील रक्षा संस्थान में कॉन्ट्रैक्ट वर्कर के तौर पर काम कर रहा था। उसकी राष्ट्रीयता का पता नहीं चलने पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठे हैं। जांच एजेंसियां अब यह पता लगा रही हैं कि बिप्लब ने फर्जी दस्तावेज कैसे हासिल किए और संवेदनशील रक्षा संस्थान में प्रवेश कैसे पाया। रोजगार दिलाने वाले की भी जांच अधिकारी यह भी जांच कर रहे हैं कि वह अकादमी में कितने समय से काम कर रहा था। उसके रोजगार की व्यवस्था किसने की और इस मामले से सुरक्षा पर कोई व्यापक असर तो नहीं पड़ा, इसकी भी जांच हो रही है। यह गिरफ्तारी खुफिया एजेंसियों से मिली जानकारी के आधार पर की गई। यह कार्रवाई कन्नूर जिले के अलग-अलग इलाकों में बिना दस्तावेज रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ चल रही पुलिस कार्रवाई के बीच हुई है। इस कार्रवाई में महिलाएं भी शामिल हैं।

Source link
#करल #नसन #अकदम #स #बगलदश #गरफतरकरब #एक #सल #स #लनडर #सकशन #म #कनटरकट #पर #कम #कर #रह #थ #फरज #बरमद

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *