देखें तस्वीरेंः राहुल गांधी के लिए बाहर खड़े रहे हजारों लोग, गुलाब लेकर पहुंची सैकड़ों युवतियां

देखें तस्वीरेंः राहुल गांधी के लिए बाहर खड़े रहे हजारों लोग, गुलाब लेकर पहुंची सैकड़ों युवतियां

इंदौर में आयोजित छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए रीजनल पार्क स्थित आईडीए मैदान में दोपहर 12 बजे से ही भीड़ जुटना शुरू हो गई। शाम 5 बजे से कार्यक्रम में एंट्री थी लेकिन युवाओं में इतना जबरदस्त क्रेज था कि वे 4 से 5 घंटे पहले आकर अपनी जगह रिजर्व करना चाहते थे। सड़कों पर जन सैलाब नजर आया। शाम को 5 बजे से रात 8 बजे तक रीजनल पार्क के आसपास की सड़कें लोगों से भरी रही।




indore-youth-gather-in-huge-numbers-for-rahul-gandhi-student-event

गुलाब लेकर पहुंची युवतियां।
– फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर


गुलाब से मफलर तक…

राहुल गांधी को देखने के लिए बड़ी संख्या में युवतियां आईं थी। युवतियां हाथ में गुलाब का फूल लेकर आईं थी और सिर पर लाल रंग का मफलर बांध रखा था। युवतियों में राहुल को देखने का खासा क्रेज नजर आ रहा था। 


indore-youth-gather-in-huge-numbers-for-rahul-gandhi-student-event

युवाओं ने परोसा भोजन।
– फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर


सिख समाज ने की हजारों लोगों के भोजन की व्यवस्था

दोपहर 3 बजे से सिख समाज के द्वारा लंगर की व्यवस्था कई गई। कार्यक्रम में आने वाले सभी लोगों को सिख समाज ने भरपेट भोजन करवाया। सिख समाज ने इंदौर के बाहर भी लंगर लगाए ताकि दूर से आने वाले लोगों को वहां पर भोजन मिल सके। 


indore-youth-gather-in-huge-numbers-for-rahul-gandhi-student-event

पूरे क्षेत्र में लगे होर्डिंग, पोस्टर।
– फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर


पूरा क्षेत्र होर्डिंग से पटा

राहुल गांधी के स्वागत के लिए पूरा क्षेत्र होर्डिंग और पोस्टर से पट गया। भंवरकुआं से रीजनल पार्क के रास्ते में हर जगह राहुल के होर्डिंग ही नजर आ रहे थे। इसके अलावा शहर में हर जगह राहुल गांधी के बैनर, पोस्टर दिखाई दे रहे थे। 

कार्यक्रम स्थल से ज्यादा भीड़ सड़कों पर

युवाओं में कार्यक्रम के लिए इतनी दीवानगी देखने को मिली कि पुलिस प्रशासन को भीड़ संभालने के लिए खासी मशक्कत करना पड़ी। 6 बजे तक कार्यक्रम स्थल में अंदर पैर रखने की भी जगह नहीं थी लेकिन युवाओं की भीड़ आते ही जा रही थी। जितनी संख्या में लोग अंदर थे उससे दो गुना लोग बाहर से राहुल गांधी को सुन रहे थे। बाहर कई बड़ी स्क्रीन लगाईं गईं थी जहां पर लोगों ने पूरा कार्यक्रम देखा। 

नेताओं ने खुद को रखा कार्यक्रम से दूर

नेताओं ने खुद को कार्यक्रम से दूर रखा। शहर और प्रदेश के बड़े नेता कार्यक्रम में व्यवस्था संभालते नजर आए। युवाओं को अधिक स्थान दिया गया। नेताओं के समर्थकों के लिए भी खासी जगह नहीं रखी गई थी। 


Source link
#दख #तसवर #रहल #गध #क #लए #बहर #खड #रह #हजर #लग #गलब #लकर #पहच #सकड #यवतय

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *