जयपुर में छिपा था कफ सिरप तस्करी का आरोपी:  बैतूल आते ही STF ने दबोचा, आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की – Bhopal News

जयपुर में छिपा था कफ सिरप तस्करी का आरोपी: बैतूल आते ही STF ने दबोचा, आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की – Bhopal News

जयपुर में छिपा था कफ सिरप तस्करी का आरोपी:  बैतूल आते ही STF ने दबोचा, आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की – Bhopal News


भोपाल में 49,920 ऑनरेक्स कफ सिरप की बरामदगी मामले में फरार चल रहे 30 हजार रुपए के इनामी आरोपी अर्जुन मालवीय उर्फ निखिल को मध्यप्रदेश एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए जयपुर भाग गया था, लेकिन एक परिचित से मिलने बैतूल पहुंचते ही एसटीएफ की टीम ने उसे पकड़ लिया। एसपी एसटीएफ भोपाल राजेश सिंह भदौरिया के अनुसार गांधी नगर इलाके में चल रही अवैध कफ सिरप फैक्ट्री के खुलासे के बाद अर्जुन का नाम जांच में सामने आया था। इसके बाद एसटीएफ लगातार उसकी लोकेशन और संपर्कों की निगरानी कर रही थी। अर्जुन ट्रेडर्स के नाम से लिया था लाइसेंस
जांच में पता चला कि बागसेवनिया स्थित सुरेंद्र पैलेस में अर्जुन ट्रेडर्स के नाम से ड्रग लाइसेंस लिया था। इसी लाइसेंस के माध्यम से ऑनरेक्स कफ सिरप की खरीद-बिक्री के दस्तावेज तैयार किए जा रहे थे। एसटीएफ की जांच में सामने आया कि मौके पर मौजूद दुकान केवल दिखावे के लिए थी। करीब 10 महीने पहले लाइसेंस लेने के लिए दुकान खोली गई थी, लेकिन वहां ऑनरेक्स कफ सिरप की एक भी शीशी नहीं मिली। आरोपी को 5 दिन की रिमांड पर भेजा एसटीएफ को आशंका है कि लाइसेंस का इस्तेमाल केवल कागजी रिकॉर्ड तैयार करने और अवैध सप्लाई को वैध दिखाने के लिए किया जा रहा था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। एसटीएफ अब आरोपी से नेटवर्क और सप्लाई चैन को लेकर पूछताछ कर रही है।
www.bhaskar.com
#जयपर #म #छप #थ #कफ #सरप #तसकर #क #आरप #बतल #आत #ह #STF #न #दबच #आरपय #क #रमड #पर #लकर #पछतछ #शर #क #Bhopal #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *