अनूपपुर में 5.60 किलो गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार:  बाइक, 50 हजार का गांजा जब्त; उड़ीसा से लाकर राजेंद्रग्राम में बेचने की थी तैयारी – Anuppur News

अनूपपुर में 5.60 किलो गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार: बाइक, 50 हजार का गांजा जब्त; उड़ीसा से लाकर राजेंद्रग्राम में बेचने की थी तैयारी – Anuppur News

अनूपपुर में 5.60 किलो गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार:  बाइक, 50 हजार का गांजा जब्त; उड़ीसा से लाकर राजेंद्रग्राम में बेचने की थी तैयारी – Anuppur News


अनूपपुर में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी बाइक से 5.60 किलो गांजा लेकर राजेंद्रग्राम की ओर जा रहे थे। पुलिस ने उनके पास से गांजा और तस्करी में इस्तेमाल बाइक समेत 1.30 लाख रुपए से ज्यादा का सामान जब्त किया है। कोयलारी तिराहे पर नाकाबंदी कर पकड़ा पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब के अनुसार 19-20 सितंबर की रात कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक काले रंग की बाइक MP 65 ZA 9670 से बैग में गांजा लेकर अनूपपुर से राजेंद्रग्राम की ओर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने राजेंद्रग्राम-अनूपपुर मार्ग पर कोयलारी तिराहे के पास नाकाबंदी की। संदिग्ध बाइक आते ही पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों युवकों को पकड़ लिया। बैग में 5 पैकेट में मिला गांजा पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम दिनेश कुमार बंजारा (33) निवासी नौगवां, थाना राजेंद्रग्राम और सुनील उर्फ मज्जू यादव (32) निवासी पंचवटी मोहल्ला, थाना बुढ़ार बताए। बाइक पर रखे हरे रंग के पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर पांच पैकेट में 5.60 किलो गांजा मिला। गांजा और बाइक समेत 1.30 लाख का सामान जब्त पुलिस के मुताबिक जब्त गांजे की कीमत करीब 50,600 रुपए और बाइक की कीमत 80 हजार रुपए है। कुल 1,30,600 रुपए का सामान जब्त किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20बी के तहत केस दर्ज किया गया है। उड़ीसा से गांजा लाकर राजेंद्रग्राम में बेचने की थी तैयारी थाना प्रभारी संजय अशोक एक्का ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने उड़ीसा से गांजा लाकर अनूपपुर आने की जानकारी दी है। दोनों रेलवे स्टेशन की तरफ से बाइक पर गांजा लेकर राजेंद्रग्राम जा रहे थे। पुलिस के अनुसार वहां गांजा बेचने की तैयारी थी, लेकिन कोयलारी तिराहे पर दोनों पकड़ लिए गए।

Source link
#अनपपर #म #कल #गज #क #सथ #तसकर #गरफतर #बइक #हजर #क #गज #जबत #उडस #स #लकर #रजदरगरम #म #बचन #क #थ #तयर #Anuppur #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *