बीटीआर में ताला कैंप क्षेत्र 3 साल के लिए बंद:  एंथ्रेक्स के बाद हाथियों की सुरक्षा बढ़ाई; टीकाकरण और निगरानी जारी – Umaria News

बीटीआर में ताला कैंप क्षेत्र 3 साल के लिए बंद: एंथ्रेक्स के बाद हाथियों की सुरक्षा बढ़ाई; टीकाकरण और निगरानी जारी – Umaria News

बीटीआर में ताला कैंप क्षेत्र 3 साल के लिए बंद:  एंथ्रेक्स के बाद हाथियों की सुरक्षा बढ़ाई; टीकाकरण और निगरानी जारी – Umaria News


बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एंथ्रेक्स का पता चलने के बाद हाथियों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्रबंधन ने निगरानी और स्वास्थ्य जांच तेज कर दी है। रिजर्व में 15 विभागीय हाथी हैं, जबकि 80 से 90 जंगली हाथी भी रहते हैं। सभी हाथियों की लगातार निगरानी की जा रही है। 50×50 मीटर क्षेत्र चेनलिंक से घेरा हाथियों की सुरक्षा के लिए ताला स्थित हाथी कैंप के 50×50 मीटर क्षेत्र को चेनलिंक से घेरा गया है। इस क्षेत्र में तीन साल तक किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। प्रबंधन ने यह कदम हाथियों को संक्रमण और अन्य खतरों से बचाने के लिए उठाया है। चार महीने पहले हुई थी हाथी गायत्री की मौत करीब चार महीने पहले 30 अप्रैल को मादा हाथी गायत्री की इसी कैंप में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद कोर क्षेत्र के वन्यजीवों का टीकाकरण कराया गया था। विभागीय और जंगली हाथियों की निगरानी भी बढ़ाई गई थी। टीकाकरण और निगरानी जारी क्षेत्र संचालक अनुपम सहाय ने बताया कि एंथ्रेक्स के बाद सुरक्षा के लिए संबंधित इलाके को चेनलिंक से सुरक्षित किया गया है। तीन साल तक यहां प्रवेश बंद रहेगा। जंगली और विभागीय हाथियों की लगातार निगरानी के साथ टीकाकरण भी जारी है। तस्वीरे देखिए…

Source link
#बटआर #म #तल #कप #कषतर #सल #क #लए #बद #एथरकस #क #बद #हथय #क #सरकष #बढई #टककरण #और #नगरन #जर #Umaria #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *