अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में आयोजित समारोह में पहले प्रेसिडेंशियल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चैलेंज नेशनल चैंपियन अवॉर्ड्स प्रदान किए। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भारतीय मूल के कई छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान हासिल किया। वर्जीनिया के एल्डी शहर की पांच सदस्यीय टीम, जिसमें आरना जायसवाल, ईशानी खत्री, रीवा मड्डा, साम्हिता पिन्नामारेड्डी और सनुली रत्नायके शामिल थीं, ने एलिमेंट्री स्कूल ट्रैक-2 श्रेणी में राष्ट्रीय पुरस्कार जीता। टीम ने स्कूलों में बदमाशी (बुलिंग) की घटनाओं को रोकने के लिए ‘फ्रेंडजोन चैटबॉट बुलिंग प्रिवेंशन ऐप’ विकसित किया।
Source link
#Worldभरतय #मल #क #छतर #क #एआई #म #जलव #वहइट #हउस #म #कई #न #जत #रषटरय #सममन #World #News #Updates #White #House #Indian #Origin #Students #China #Trump



